Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: खेल का दूसरा दिन पूरी तरह से रहा जसप्रीत बुमराह के नाम, एक बार फिर फ्लॉप हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली

Team India (Pic Source-X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के खेल का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम के गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और बांग्लादेश के ऊपर लगातार दबाव बनाए रखा।

बता दें कि भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए थे। टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 113 रनों की पारी खेली थी। अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा ने 86 रन बनाए थे। इन दोनों ने ही बांग्लादेश के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया और अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल ने भी पहली पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 56 रनों का योगदान दिया। ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 5 विकेट झटके जबकि तस्कीन अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए।

जवाब में बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से शाकिब अल हसन ने 32 रन बनाए जबकि मेहदी हसन मिराज ने 27* रनों का योगदान दिया। नजमुल हसन शांतो ने 20 रन बनाए जबकि लिटन दास 22 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके जबकि आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा और विराट कोहली हुए फ्लॉप

भारतीय टीम की ओर से दूसरी पारी में भी कप्तान रोहित शर्मा बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 5 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने 10 रन बनाए जबकि विराट कोहली 17 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए है। टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 308 रनों की बढ़त बनाई हुई है।

बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में अभी तक तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट हासिल कर लिया है। खेल का तीसरा दिन दोनों भी टीमों के लिए काफी जरूरी होने वाला है।

Rohit Sharma dismissed for 5 in 7 balls. pic.twitter.com/5Kq7nmeAkX

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 20, 2024

Yashasvi Jaiswal dismissed for 10 in 17 balls. pic.twitter.com/v3mBv0sW26

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 20, 2024

Shubman Gill – 33*(64)
Rishabh Pant – 12*(13)

INDIA LEAD BY 308 RUNS DURING DAY 2 STUMPS 🇮🇳 pic.twitter.com/f6xleoVyoR

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 20, 2024

Captain Rohit Sharma enjoying the batting of Rishabh Pant 🔥 pic.twitter.com/Qajz9OP6Ka

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 20, 2024

#BANvIND again Virat Kohli gets out by a off spiner .Now people will defend him by saying he was not out 😂are bhai usko spin khelna nahi ata. Only flat pitch par khel sakta hay Kohli. Turning track peh main bhi out kar dunga😂😂

— KEZAR (@KEZAR544509) September 20, 2024

19 wickets in one single day #INDvsBANTEST . The minds of the batsmen had more turn and bounce than the #Chennai test #Pitch. #INDvBAN #BANvIND #Chennaitest

— Mathnal – An Analytics Company (@SCManlytiks) September 20, 2024

#BANvIND
Virat Kohli was looking into a good touch but playing spin in chepauk isn’t that easy ….. #BANvIND #INDvsBANTEST pic.twitter.com/oW1e0udQ9w

— sk (@sklko24) September 20, 2024

Virat 💔💔#BANvIND pic.twitter.com/hKCQi5sdOZ

— Nirupama Shukla (@__Nirupama) September 20, 2024

India lead by 308 runs.#BANvIND #INDvBAN pic.twitter.com/gm9upvbZK3

— Cricket97 (@cricket97bd) September 20, 2024

আরো ताजा खबर

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...

AFG vs IND: अफगानिस्तान-भारत के बीच पहला टी20 13 सितंबर को, जानें मौसम का हाल और पिच का मिजाज?

Afghanistan vs India, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टी20...

12 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह यूएई में जारी...