Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में हार के बाद हैरी ब्रूक ने दिया हैरतअंगेज बयान

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

नॉटिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई और अपनी टीम को जीत दिलाई। यही नहीं इस जीत के साथ पांच मैच की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।

पहला वनडे खत्म होने के बाद इंग्लैंड के स्टैंड-इन कप्तान हैरी ब्रूक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम दर्शकों को एंटरटेन करना चाहते थे और यह बात मैंने पहले भी कई बार बोली है।

BBC Sports के मुताबिक हैरी ब्रूक ने कहा कि, ‘हम लोग रन बनाने के लिए बल्लेबाजी करने उतरे थे। अगर आप बाउंड्री लाइन के पास आउट हो रहे हैं तो इसके बारे में कौन ही सोचता है? अगले दिन यही छक्के के लिए जा सकती है और इसीलिए मैं बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं। आज के दिन ऑस्ट्रेलिया ने काफी अच्छे कैच पकड़े लेकिन यही शॉट्स दूसरे दिन छक्के के लिए हम मार सकते हैं। उन्होंने भी कुछ शॉट्स हवा में जड़े जो फील्डर से दूर गिरे और इसीलिए हम थोड़े अनलकी थे।

हम ऐसे ही एंटरटेन करना चाहते हैं और यह बात मैं पहले भी बोल चुका हूं। हां हमें थोड़ा बुरा लगा है लेकिन हम ऐसे ही अपने खेल को आगे भी जारी रखना चाहते हैं।’

ट्रेविस हेड ने खेली ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैच विनिंग पारी

बता दें, इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 315 रन बनाए। मेजबान की ओर से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 95 रनों की पारी खेली जबकि विल जैक्स ने 62 रनों का योगदान दिया। हैरी ब्रूक ने 39 रन बनाए जबकि जैकब बेथेल ने 35 रनों की पारी खेली।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को तीन विकेट खोकर अपने नाम किया। ट्रेविस हेड ने पहले वनडे में 129 गेंदों में 20 चौके और 5 छक्कों की मदद से 154* रनों की मैच विनिंग पारी खेली जबकि मार्नस लाबुशेन ने 77* रनों का योगदान दिया। स्टीव स्मिथ ने 32 रन बनाए जबकि कैमरून ग्रीन ने 32 रनों का योगदान दिया।

আরো ताजा खबर

Michael Bracewell की बिग बैश लीग में एंट्री, BBL 2026-27 के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स से जुड़े

Melbourne Renegades sign Michael Bracewell for 2026-27 BBL season (image via getty) मेलबर्न रेनेगेड्स ने 2026-27 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को अपनी टीम में शामिल करके...

‘इतिहास आपको याद रखेगा’ – अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद छोड़ने पर गौतम गंभीर ने दी भावुक विदाई

Gautam Gambhir Pens Heartfelt Tribute to Ajit Agarkar Following Exit as Chief Selector (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर पुरुष चयन समिति...

IND vs WI: श्रेयस अय्यर का वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक, तोड़ा विराट कोहली का ऑल-टाइम रिकॉर्ड

Shreyas Iyer Smashes 42-Ball Century Against West Indies, Surpasses Virat Kohli’s T20I Record (image via getty) मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20आई मैच...

7 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक भारत और वेस्टइंडीज के...