Skip to main content

ताजा खबर

‘मेरी मेहनत का असर अब दिख रहा’ – ट्रैविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ धुआंधार शतक लगाने के बाद दिया बयान

Travis Head (Source X)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 19 सितंबर को खेला गया। इस मैच में ट्रैविस हेड के विस्फोटक शतक की बदौलत न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ने 316 रन का मुश्किल लक्ष्य हासिल कर लिया बल्कि वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड लगातार 13वीं जीत भी दर्ज की।

ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में हुए मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट के 95 और विल जैक के 62 रनों की बदौलत 49.4 ओवर में 315 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की जहां एडम जम्पा और मार्नस लाबुशेन ने 3-3 विकेट लिए।

इंग्लैंड के 315 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्हें पहला झटका चौथे ओवर में मिचेल मार्श के रूप में लगा। हालांकि इसके बाद ट्रेविस हेड मार्नस लाबुशेन के साथ एक छोर पर मजबूती से खड़े रहे और इंग्लिश गेंदबाजों पर ऐसा हमला बोला कि 316 रनों का लक्ष्य महज 44 ओवर में ही पार कर लिया।

ट्रैविस हेड ने की धुआंधार बल्लेबाजी 

ट्रैविस हेड ने सिर्फ 129 गेंदों पर 20 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 154 रनों की नाबाद पारी खेली। हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में दूसरी बार 150 से ज्यादा रन बनाए। इस तरह वह वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 150 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

यह हेड का वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने इससे पहले नवंबर 2022 में मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ 152 रन की पारी खेली थी। इस शानदार बल्लेबाजी की वजह से उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला। 

ऑस्ट्रेलिया ने कैसे जीता यह मुश्किल मैच?

अवॉर्ड लेते समय, इस दिग्गज बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्होंने रन चेज की शुरुआत में मुश्किल परिस्थितियों से पार पाते हुए मैच को जीत लिया। हेड ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा:

“जोफ्रा आर्चर ने शुरुआत में घातक गेंदबाजी की थी, मैं भाग्यशाली रहा की आउट नहीं हुआ। मुझे खुशी है कि मैंने गेम को आगे बढ़ाया। यह विकेट बहुत अच्छी है। मुझे लगता है कि टीम को शुरुआत दिलाना मुश्किल था और हमने कैसे-तैसे करके विकेट्स बचाए। लेकिन उसके बाद हमने अपना लय पकड़ा और मुश्किल से लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। यहां का माहौल अच्छा है और मुझे अपने साथियों के लिए खेलने में मजा आता है। मैंने बहुत मेहनत की है और यह मेरे खेल में दिख रहा है।”

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...