
Virat Kohli (Source X)
Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। फिलहाल वह टीम इंडिया के लिए सिर्फ टेस्ट और वनडे में ही खेल रहे हैं। लेकिन, वह अपनी अद्भुत बल्लेबाजी शैली से पहले ही कई रिकॉर्ड बना चुके हैं।
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में शीर्ष स्थान पर हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में अब थोड़ा धीमा खेल रहे हैं। विराट कोहली का हर शतक एक नया रिकॉर्ड स्थापित करता है, लेकिन पिछले 14 महीनों में खेले गए तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने एक भी शतक नहीं लगाया है।
पिछले 14 महीनों में विराट कोहली के बल्ले से नहीं निकला शतक
विराट कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट शतक 20 जुलाई 2023 को पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। उस मुकाबले में कोहली ने 121 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने 3 टेस्ट मैचों की 5 पारियों में क्रमश: 38, 76, 46, 12, और 6 रन बनाए। वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने लगभग एक साल से कोई शतक नहीं लगाया है। विराट कोहली ने अपने पिछले 5 वनडे मैचों में 54, 24, 14 और 20 रन बनाए हैं।
कोहली के लिए सचिन का रिकॉर्ड तोड़ना अब मुश्किल
विराट कोहली पिछले महीने अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में कुल 58 रन ही बना सके। कोहली ने अपना आखिरी वनडे शतक 15 नवंबर 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के सेमीफाइनल में लगाया था। अब, विराट कोहली 35 साल के हो चुके हैं, और उनके शतकों की तेज रफ्तार थमती नजर आ रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनमें रन बनाने की भूख कम हो गई है।
क्या खत्म हो रहा है विराट कोहली का Era?
विराट कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिलहाल 80 शतक हैं, और वह सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड से 21 शतक दूर हैं। 35 साल की उम्र में अगर कोहली को 2027 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने रहना है, तो उन्हें हर साल कम से कम 7 शतक बनाने होंगे। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए, सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ना कोहली के लिए बेहद मुश्किल लग रहा है।
26 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य
IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल
25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

