Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट शेड्यूल, टीम, फुल स्क्वॉड, फॉर्मेट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

LLC 2024 (Source X)

LLC 2024 Teams, Schedule, Full Squad, Format & Live Streaming Details: लीजेंड्स लीग क्रिकेट का तीसरा सीजन 20 सितंबर से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के पूर्व क्रिकेटर एक बार फिर मैदान में एक्शन में दिखेंगे। क्रिस गेल, इरफान पठान, हरभजन सिंह, आरोन फिंच और कई अन्य दिग्गजों ने दो संस्करणों में धमाकेदार क्रिकेट खेला है और इस टूर्नामेंट की शोभा बढ़ाई है।

इस नए संस्करण का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि यह आयोजन जम्मू और श्रीनगर में हो रहा है। यह 40 वर्षों के अंतराल के बाद शहर में क्रिकेट की वापसी का प्रतीक होगा। दोनों शहरों के अलावा, जोधपुर और सूरत भी इस लीग की मेजबानी करेंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि मणिपाल टाइगर्स फिलहाल मौजूदा चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतरेंगे।

LLC 2024 Teams: लीजेंड्स लीग क्रिकेट की टीमों के नाम 

इंडिया कैपिटल्स (India Capitals)
गुजरात ग्रेट्स (Gujarat Greats)
अल्टीमेट तोयम हैदराबाद (Toyam Hyderabad)
सदर्न सुपरस्टार्स (Southern Superstars)
मणिपाल टाइगर्स (Manipal Tigers)
कोणार्क सूर्या ओडिशा (Konark Surya Odisha)

LLC 2024 Format: लीजेंड्स लीग क्रिकेट का फॉर्मेट 

पिछले संस्करणों के विपरीत, लीग में 25 मैच होंगे और मैचों के बीच पर्याप्त समय होगा। लीग चरण में प्रत्येक टीम को सात मैच मिलेंगे और शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी। प्लेऑफ में क्वालीफायर, एलिमिनेटर और सेमीफाइनल शामिल हैं और फाइनल 16 अक्टूबर को होगा।

Check here- Legends League Cricket 2024 Full Schedule in Hindi (LLC 2924 Schedule): 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का शेड्यूल

दिन और तारीख
मैच
वेन्यू
समय (IST)
शुक्रवार, 20 सितंबर
कोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम मणिपाल टाइगर्स
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम, जोधपुर
शाम 7:00 बजे
शनिवार, 21 सितंबर
इंडिया कैपिटल्स बनाम टोयम हैदराबाद
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम, जोधपुर
3:00 अपराह्न
रविवार, 22 सितंबर
टोयम हैदराबाद बनाम गुजरात ग्रेट्स
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम, जोधपुर
3:00 अपराह्न
सोमवार, 23 सितंबर
साउथर्न सुपर स्टार्स बनाम गुजरात ग्रेट्स
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम, जोधपुर
शाम 7:00 बजे
बुधवार, 25 सितंबर
इंडिया कैपिटल्स बनाम साउथर्न सुपर स्टार्स
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम, जोधपुर
शाम 7:00 बजे
गुरुवार, 26 सितंबर
साउथर्न सुपर स्टार्स बनाम गुजरात ग्रेट्स
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम, जोधपुर
शाम 7:00 बजे
शुक्रवार, 27 सितंबर
कोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम मणिपाल टाइगर्स
लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम, सूरत
शाम 7:00 बजे
शनिवार, 28 सितंबर
टोयम हैदराबाद बनाम गुजरात ग्रेट्स
लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम, सूरत
3:00 अपराह्न
रविवार, 29 सितंबर
इंडिया कैपिटल्स बनाम कोणार्क सूर्यास ओडिशा
लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम, सूरत
शाम 7:00 बजे
सोमवार, 30 सितंबर
इंडिया कैपिटल्स बनाम मणिपाल टाइगर्स
लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम, सूरत
शाम 7:00 बजे
मंगलवार, 1 अक्टूबर
मणिपाल टाइगर्स बनाम साउथर्न सुपर स्टार्स
लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम, सूरत
शाम 7:00 बजे
बुधवार, 2 अक्टूबर
कोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम साउथर्न सुपर स्टार्स
लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम, सूरत
शाम 7:00 बजे
गुरुवार, 3 अक्टूबर
मणिपाल टाइगर्स बनाम टोयम हैदराबाद
मौलाना आज़ाद स्टेडियम, जम्मू
शाम 7:00 बजे
शुक्रवार, 4 अक्टूबर
इंडिया कैपिटल्स बनाम कोणार्क सूर्यास ओडिशा
मौलाना आज़ाद स्टेडियम, जम्मू
3:00 अपराह्न
शनिवार, 5 अक्टूबर
मणिपाल टाइगर्स बनाम गुजरात ग्रेट्स
मौलाना आज़ाद स्टेडियम, जम्मू
3:00 अपराह्न
शनिवार, 5 अक्टूबर
टोयम हैदराबाद बनाम साउथर्न सुपर स्टार्स
मौलाना आज़ाद स्टेडियम, जम्मू
शाम 7:00 बजे
रविवार, 6 अक्टूबर
कोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम टोयम हैदराबाद
मौलाना आज़ाद स्टेडियम, जम्मू
शाम 7:00 बजे
सोमवार, 7 अक्टूबर
इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात ग्रेट्स
मौलाना आज़ाद स्टेडियम, जम्मू
शाम 7:00 बजे
बुधवार, 9 अक्टूबर
टोयम हैदराबाद बनाम साउथर्न सुपर स्टार्स
बक्शी स्टेडियम, श्रीनगर
3:00 अपराह्न
गुरुवार, 10 अक्टूबर
इंडिया कैपिटल्स बनाम मणिपाल टाइगर्स
बक्शी स्टेडियम, श्रीनगर
शाम 7:00 बजे
शुक्रवार, 11 अक्टूबर
कोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम गुजरात ग्रेट्स
बक्शी स्टेडियम, श्रीनगर
शाम 7:00 बजे
शनिवार, 12 अक्टूबर
क्वालीफायर
बक्शी स्टेडियम, श्रीनगर
3:00 अपराह्न
रविवार, 13 अक्टूबर
एलिमिनेटर
बक्शी स्टेडियम, श्रीनगर
3:00 अपराह्न
सोमवार, 14 अक्टूबर
सेमीफाइनल
बक्शी स्टेडियम, श्रीनगर
शाम 7:00 बजे
बुधवार, 16 अक्टूबर
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 फाइनल
बक्शी स्टेडियम, श्रीनगर
शाम 7:00 बजे

LLC 2024 Full Squad: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलने वाली सभी खिलाड़ियों के नाम उनकी टीमों के साथ 

इंडिया कैपिटल्स: 

इयान बेल (कप्तान), मुरली विजय, ड्वेन स्मिथ, एशले नर्स, धवल कुलकर्णी, परविंदर अवाना, नमन ओझा, क्रिस मपोफू, इकबाल अब्दुल्ला, किर्क एडवर्ड्स, पंकज सिंह, पवन सुयाल, ज्ञानेश्वर राव, राहुल शर्मा, बेन डंक, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, फैज फजल, भरत चिपली।

अल्टीमेट तोयम हैदराबाद:

सुरेश रैना (कप्तान), पीटर ट्रेगो, इसरू उडाना, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत सिंह मान, चाडविक वाल्टन, रिक्की क्लार्क, जसकरन मल्होत्रा, जॉर्ज वर्कर, समीउल्लाह शिनवारी, योगेश नागर, बिपुल शर्मा, नुवान प्रदीप।

गुजरात ग्रेट्स: 

शिखर धवन (कप्तान), क्रिस गेल, मोहम्मद कैफ, श्रीसंत, पारस खाडा, असगर अफगान, जेरोम टेलर, लियाम प्लंकेट, लेंडल सिमंस, मोर्ने वान विक, समर कादरी, सीकुगे प्रसन्ना, शैनन गैब्रियल, साइब्रांड एनोएलब्रेकेट, कमाउ लेवररॉक।

कोणार्क सूर्या ओडिशा: 

इरफान पठान (कप्तान), रॉस टेलर, यूसुफ पठान, अंबाती रायुडू, प्रवीण तांबे, केविन ओ’ब्रायन, फिडेल एडवर्ड्स, रिचर्ड लेवी, विनय कुमार, केपी अपन्ना, बेन लॉफलिन, दिलशान मुनावीरा, दिवेश पठानिया, नवीन स्टीवर्ट, राजेश बिश्नोई, शाहबाज नदीम।

मणिपाल टाइगर्स:

हरभजन सिंह (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, तिसारा परेरा, सोलोमन मिरे, मनोज तिवारी, एंजेलो परेरा, इमरान खान, सौरभ तिवारी, शेल्डन कॉटरेल, अबु नेचिम, अमित वर्मा, अमितोज सिंह, अनुरीत सिंह, असेला गुणरत्ने, डैनयिल क्रिश्चियन, प्रवीण गुप्ता, राहुल शुक्ला।

सदर्न सुपरस्टार्स: 

दिनेश कार्तिक (कप्तान), पार्थिव पटेल, केदार जाधव, अब्दुर रज्जाक, हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा, सुरंगा लकमल, एल्टन चिगुम्बुरा, चतुरंगा डिसिल्वा, चिराग गांधी, हामिद हसन, जीवन मेंडिस, जेसल कारिया, मोनू कुमार, नाथन कूल्टर नाइल, पवन नेगी, रॉबिन बिस्ट, श्रीवत्स गोस्वामी, सुबोथ भाटी।

LLC Live Streaming Details: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के मैच टीवी और फोन पर कहां देखें?

लीजेंड्स लीग क्रिकेट को फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के मैच फ्री में कैसे और कहां देखें?

जेंड्स लीग क्रिकेट को फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

আরো ताजा खबर

26 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: आज क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल...

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...