Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: बिली बाउडन-नाइजल लाॅन्ग समेत ये 3 अंपायर करेंगे टूर्नामेंट में अंपायरिंग 

LLC 2024: बिली बाउडन-नाइजल लाॅन्ग समेत ये 3 अंपायर करेंगे टूर्नामेंट में अंपायरिंग 

Legends League Cricket Trophy (Photo Source: X/Twitter)

Legends League Cricket 2024: बहुप्रतीक्षित लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का तीसरा सीजन 20 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। तो वहीं टूर्नामेंट का पहला मैच मणिपाल टाइगर्स और कोणार्क सूर्या ओड़ीसा के बीच, जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं अब खबर आ रही है कि टूर्नामेंट के तीसरे सीजन में क्रिकेट जगत में अपनी अंपायरिंग के लिए मशहूर बिली बाउडन (Billy Bowden), नाइजल लाॅन्ग और रनमोर मार्टिनेंस (Ranmore Martinesz) ऑनफील्ड अंपायर की भूमिका में होंगे। इसके अलावा टीवी अंपायर की भूमिका में Jerry Matibiri नजर आने वाले हैं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 25 मैच चार वेन्यू जोधपुर, सूरत, जम्मू और श्रीनगर में होने वाले हैं।

आगामी टूर्नामेंट को लेकर बिली बाउडन ने कहा- लीजेंड्स एक कारण से लीजेंड्स हैं और इस अवसर के लिए यहां होना शानदार है। हर कोई शानदार फॉर्म में है और वे बहुत प्रतिस्पर्धी हैं और हम प्रतिस्पर्धी सीजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जोधपुर घूमने और अंपायरिंग करने के लिए एक बेहतरीन जगह है और इसे देखना और लीजेंड्स लीग क्रिकेट का हिस्सा बनना रोमांचक है।

इसके अलावा लीजेंड्स लीग क्रिकेट के को-फाउंडर रमन रहेजा (Raman Raheja) ने कहा- लीजेंड्स लीग क्रिकेट दिग्गज अंपायरों बिली बाउडन, रैनमोर मार्टिनेज, नाइजल लाॅन्ग और Jerry Matibiri का स्वागत करते हुए खुश है। अंपायर के रूप में उनका अनुभव और कौशल कुछ ऐसा है जिसके बारे में प्रशंसक भी जानते हैं और हम उनके साथ एक रोमांचक सीजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

चार शहरों में खेला जाएगा टूर्नामेंट

बता दें कि आगामी टूर्नामेंट कुल चार शहरों में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला चरण 20 सितंबर से बरकतुल्लाह खान स्टेडियम, जोधपुर में खेला जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर से टूर्नामेंट का दूसरा चरण सूरत के लालभाई काॅन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा चरण 3 अक्टूबर से मौलाना आजाद स्टेडियम, जम्मू और चौथा व आखिरी चरण 9 से 16 अक्टूबर के बीच श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...