Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN 2024 1st Test: खेल के पहले दिन जडेजा-अश्विन की साझेदारी ने तोड़ा 24 साल पुराना ये खास रिकाॅर्ड 

IND vs BAN 2024 1st Test: खेल के पहले दिन जडेजा-अश्विन की साझेदारी ने तोड़ा 24 साल पुराना ये खास रिकाॅर्ड 

India vs Bangladesh, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच आज 19 सितंबर को शुरू हुआ। तो वहीं इस मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन (112 गेंदों में 102* रन) और रविंद्र जडेजा (117 गेंदों में 56* रन) ने इतिहास रच दिया है।

दोनों ने 7वें विकेट के लिए बांग्लादेश के खिलाफ 195 रनों की साझेदारी की, जो अब इस विकेट के लिए बांग्लादेश के खिलाफ भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इस साझेदारी के साथ ही अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने 24 साल पुराने रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है।

इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 7वें विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड सौरव गांगुली और सुनील जोशी के नाम था, जब साल 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका के मैदान पर दोनों ने 121 रन बनाए थे। यह भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच भी था।

साथ ही बता दें कि इस रिकाॅर्ड के अलावा जडेजा और अश्विन की इस जोड़ी ने एक और खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि यह टेस्ट क्रिकेट में चेन्नई मैदान पर 7वें विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले मैदान पर साल 2016 में जडेजा और करुण नायर ने इस विकेट के लिए 138 रन इंग्लैंड के खिलाफ जोड़े थे।

ऐसा करने वाले दूसरे क्रिकेटर बने अश्विन

दूसरी ओर, मैच में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले अश्विन अब वर्ल्ड क्रिकेट के ऐसे दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिनके नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 1000 रन और 100 विकेट दर्ज हैं। अश्विन से पहले जडेजा ने यह मुकाम हासिल किया था।

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो पहले दिन की समाप्ति पर, भारतीय टीम ने 80 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय जडेजा 86* और अश्विन 102* रन बनाकर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...