Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: अपनी शतकीय पारी का पूरा श्रेय रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत को दिया, पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद दिया बड़ा बयान

IND vs BAN: अपनी शतकीय पारी का पूरा श्रेय रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत को दिया, पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद दिया बड़ा बयान

Ravi Ashwin (Pic Source-X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में शुरू हो चुका है। इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 102* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने अभी तक 10 चौके और दो छक्के जड़ दिए हैं।

मैच खत्म होने के बाद अनुभवी ऑलराउंडर ने अपनी इस पारी को लेकर बड़ा बयान दिया। रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि ऋषभ पंत ने उन्हें काफी प्रोत्साहित किया और उसी की वजह से उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ यह शतक जड़ा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया एक समय काफी खराब स्थिति में थी और उनके 6 विकेट 144 रन पर गिर गए थे। हालांकि इसके बाद सांतवे विकेट के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बीच 195* रनों की साझेदारी हो गई है।

रविचंद्रन अश्विन ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद रवि शास्त्री को बताया कि, ‘इन दर्शकों के बीच में खेलना हमेशा ही स्पेशल बात होती है। यहां मेरी कई यादें है। जब मैं अपना आखिरी शतक बनाया था तब आप रवि भाई कोच थे। तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेलने के बाद मैं यहां आया हूं और इस टूर्नामेंट ने भी मेरी काफी मदद की है। मैंने अपनी बल्लेबाजी में काफी काम किया है और खुशी है कि मैं यहां तक आया हूं। जब भी मैं गेंद पर कड़ा प्रहार करना चाहता था मैं यही सोचता था कि इस ऋषभ पंत की तरह खेलूं।’

जडेजा को लेकर भी अश्विन ने अपना पक्ष रखा

रविचंद्रन अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और 86* रन बना लिए हैं। अश्विन ने आगे कहा कि, ‘जडेजा ने मेरी काफी मदद की। एक समय ऐसा था कि मुझे काफी थकान हो गई थी और मुझे पसीना भी काफी आ रहा था। जडेजा इस फॉर्मेट के काफी सालों तक बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्हें इस विकट का अंदाजा हो गया था और वो मुझे कह रहे थे कि हमें दो रन को तीन में नहीं बदलना है और इसने मेरी काफी मदद की।’

दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी जरूरी होगा। यह दोनों ही बल्लेबाज खेल के दूसरे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेंगे और भारत को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...

ZIM vs IND 2026: पहले टी20आई में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा

ZIM vs IND 1st T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच आज 23 जुलाई, गुरूवार से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हुई। सीरीज का...