Skip to main content

ताजा खबर

कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल न करने पर भड़के फैंस, रोहित-गंभीर को सोशल मीडिया पर बोल रहे ये बात

कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल न करने पर भड़के फैंस, रोहित-गंभीर को सोशल मीडिया पर बोल रहे ये बात

Kuldeep Yadav. (Image Source: BCCI)

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से शुरू हो चुका है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले टेस्ट मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है, वह लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। बात करें ऋषभ पंत की तो वह 632 दिनों बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

पहले टेस्ट के लिए लाइनअप की घोषणा में काफी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। मेजबान टीम तीन तेज गेंदबाजों – आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के संयोजन के साथ मैच में उतरी है। वहीं, स्पिनर की भूमिका में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन होंगे। बांग्लादेश भी इसी तरह की टीम संरचना के साथ उतरा है।

जहां तक ​​पिच की बात है, पहले टेस्ट के लिए चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की सतह पर नमी और पिच पर कुछ घास होने की बात कही जा रही है। लाल मिट्टी वाली पिच से कुछ उछाल और टर्न मिलने की उम्मीद है, और दोनों तरफ तीन-तीन तेज गेंदबाजों के साथ, कप्तान खेल के शुरुआती चरणों में पिच का अधिकतम लाभ उठाने की उम्मीद करेंगे।

कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल न करने पर भड़के फैंस 

उछाल और टर्न वाली पिच पर कुलदीप यादव को टीम में शामिल न करना फैंस को खटक रहा है। कुलदीप यादव का टेस्ट रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है, लेकिन उन्हें टीम से बाहर करने के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण है। असल में, चेपॉक की पिच पर जडेजा और अश्विन का अच्छा अनुभव है क्योंकि वे यहां आईपीएल के कई मैच खेल चुके हैं। इसी वजह से टीम प्रबंधन ने यह निर्णय लिया।

संजय मांजरेकर ने भी कुलदीप यादव को ड्रॉप करने पर अपनी नाराजगी जाहीर की है। आइए देखें इंटरनेट पर लोग क्या बोल रहे हैं-

भारत और बांग्लादेश की प्लेइंग XI पहले टेस्ट मैच के लिए

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, आकाश दीप जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश:

शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल होसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...