
Mohammed Rizwan (Photo Source- Getty Images)
पूर्व खिलाड़ी बासित अली पाकिस्तान के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को राष्ट्रीय टीम के अगला कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं। बासित अली ने हाल ही में चैंपियंस वनडे कप के Markhors और Stallions के बीच में खेले गए मैच के बाद कहा कि मोहम्मद रिजवान पिच को अच्छी तरह से समझते हैं और इस कला में बाबर आजम को भी काफी परेशानी होती है।
चैंपियंस वनडे कप में 15 सितंबर को खेले गए मुकाबले में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में Markhors ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन बनाए। जवाब में Stallions की टीम 105 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद रिजवान एंड कंपनी ने इस मैच को 126 रनों से हराया।
बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो को साझा करते हुए कहा कि, ‘जिस तरीके से मोहम्मद रिजवान ने टीम की कप्तानी की उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि उनसे अच्छा कप्तान और कोई नहीं है। उन्होंने इस मैच में काफी अच्छे फैसले लिए और पिच को भी जबरदस्त तरीके से पढ़ा। यह एक जगह है जहां बाबर आजम को भी परेशानी होती है। मैं शान मसूद के बारे में बात भी नहीं कर रहा हूं।
अगर आप मोहम्मद रिजवान को इस समय कप्तान नहीं बनाते हैं तो यह पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ी हार होगी। मोहम्मद रिजवान को कप्तान बनाने का सबसे अच्छा समय यही है।’
यह रही वीडियो:
पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि बाबर आजम के बाद मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान के व्हाइट बॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी खराब प्रदर्शन किया था और टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी।
मोहम्मद रिजवान की बात की जाए तो उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान टीम की भी कप्तानी की है और कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। अब देखना यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मोहम्मद रिजवान को लेकर क्या फैसला लेता है?
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?
ZIM vs IND, 2nd T20I: ईशान-तिलक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रनों का लक्ष्य
25 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
पाकिस्तान को बड़ा झटका! कमर में चोट के कारण अब्दुल्लाह फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टेस्ट से बाहर

