Skip to main content

ताजा खबर

कोहली, रोहित और धोनी नहीं…, इन 3 खिलाड़ियों को हर हाल में अपनी ऑल-टाइम प्लेइंग XI रखेंगे युवराज सिंह

कोहली, रोहित और धोनी नहीं…, इन 3 खिलाड़ियों को हर हाल में अपनी ऑल-टाइम प्लेइंग XI रखेंगे युवराज सिंह

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट से जुड़ा कोई भी व्यक्ति, चाहे वह फैन हो या पूर्व खिलाड़ी, जब उनसे पूछा जाता है कि बेस्ट प्लेइंग XI के लिए पहले तीन फेवरेट खिलाड़ी कौन हैं? तो वह एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा में से किसी एक का नाम तो हमेशा लेते ही हैं। हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के विचार ऐसे बिल्कुल भी नहीं है।

हाल ही में युवराज सिंह ने उन तीन खिलाड़ियों का नाम बताया है जिसे वो अपनी ऑल-टाइम प्लेइंग 11 में हर हाल में रखेंगे। बता दें, युवराज के उन तीन खिलाड़ियों की सूची में केवल एक ही भारतीय है।

युवराज सिंह ने इन तीन खिलाड़ियों का लिया नाम

स्पोर्ट्सकीडा के साथ बातचीत के दौरान युवराज सिंह से पूछा गया, “यदि आपको प्लेइंग 11 में शामिल होने वाले पहले तीन खिलाड़ियों को चुनना हो, तो वे कौन होंगे?’ जिसका जवाब देते हुए युवी ने क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और जसप्रीत बुमराह का नाम लिया।

क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और जसप्रीत बुमराह तीनों की गिनती सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में होती है। गेल और डिविलियर्स दोनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह तीनों फॉर्मेट में इस वक्त भारत के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी है।

युवराज सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स को बताया फेवरेट फ्रेंचाइजी

आईपीएल में युवराज सिंह 6 अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं। युवी से उनकी पसंदीदा आईपीएल फ्रेंचाइजी कौन है, इसे लेकर भी सवाल किया गया और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को अपना फेवरेट बताया। बता दें, युवराज आईपीएल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, लेकिन वो सीजन फ्रेंचाइजी के लिए बुरे सपने से कम नहीं था। दिल्ली ने पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर जगह बनाई थी।

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स युवराज सिंह को हेड कोच के पद पर नियुक्त कर सकती है। युवराज के पास कोचिंग का कोई अनुभव नहीं हैं, लेकिन उन्होंने पिछले कुछ सालों में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और पंजाब के कुछ अन्य क्रिकेटरों के साथ काम किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स एक भारतीय कोच की तलाश में हैं, तो युवराज सिंह एक अच्छे विकल्प हैं।

আরো ताजा खबर

“धोनी ने उस फाइनल का जिक्र तक नहीं किया” – 2011 WC के बाद CSK में अपने अनुभव पर बोले श्रीलंकाई दिग्गज

Sri Lankan Star Recalls CSK Stint After 2011 World Cup Heartbreak (image via getty) श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने हाल ही में 2011 के यादगार वनडे वर्ल्ड...

एमएस धोनी नहीं, आशीष नेहरा के पास है सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग ब्रेन – मोईन अली

Moeen Ali picks Ashish Nehra over MS Dhoni as best cricketing brain (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस...

श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया फील्डिंग कोच, शुभदीप घोष को मिली जिम्मेदारी

Subhadeep Ghosh appointed as India’s new fielding coach (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया...

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हुआ चयन, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी 15 सदस्यीय टीम की कमान 

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल में ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम...