Skip to main content

ताजा खबर

अवाॅर्ड सेरेमनी में मोहम्मद शमी का नाम गलत लिखने पर CAB की हुई थू-थू, जाने क्या है पूरा मामला?

अवाॅर्ड सेरेमनी में मोहम्मद शमी का नाम गलत लिखने पर CAB की हुई थू-थू, जाने क्या है पूरा मामला?

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) को 14 सितंबर, शनिवार को एक अवाॅर्ड सेरेमनी में शर्मिंदा होना पड़ा है, जब उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम गलत तरीके से स्क्रीन पर दिखाया। बता दें कि इस सेरेमनी में शमी का नाम Shami की जगह Shamit लिखाई दिया।

इसके अलावा इस सेरेमनी में लिखा दिखाई दिया कि शमी ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 में 24 विकेट अपने नाम किए, जोकि गलत है। तो वहीं शमी को लेकर इस गलत जानकारी की फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, और कैब को शर्मिंदा होना पड़ा। गौरतलब है कि 34 वर्षीय शमी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद, किसी भी तरह के क्रिकेट में क्रिकेट खेलते हुए दिखाई नहीं दिए हैं।

वर्ल्ड कप में शमी ने आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, और इस मैच में एंकल इंजरी की वजह से चोटिल हुए शमी, अभी तक क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाए हैं। फिलहाल वह NCA में हैं और पूरी तरह से रिकवर होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

वापसी को लेकर शमी ने दिया बड़ा बयान

अपनी वापसी को लेकर हाल में ही मोहम्मद शमी ने न्यूज 18 के हवाले से कहा- मैं जल्द ही वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं, क्योंकि मुझे पता है कि मैं काफी समय से एक्शन से बाहर हूं। हालांकि, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जब मैं वापसी करूं तो कोई असुविधा न हो। मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा, ताकि कोई परेशानी ना हो।

शमी ने आगे कहा- मैं जितनी मजबूती से लौटूंगा, मेरे लिए उतना ही अच्छा होगा। मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहता और दोबारा चोटिल होने का जोखिम नहीं उठाना चाहता, चाहे वह बांग्लादेश, न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया सीरीज ही क्यों ना हो। मैंने गेंदबाजी शुरू कर दी है, लेकिन जब तक मैं 100% फिट नहीं हो जाता, तब तक कोई जोखिम नहीं लूंगा।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...