Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: ईशान किशन की शतकीय पारी गई बेकार, India B बनाम India C चौथा मैच हुआ ड्राॅ

Duleep Trophy 2024: ईशान किशन की शतकीय पारी गई बेकार, India B बनाम India C चौथा मैच हुआ ड्राॅ

India B vs India C (Image Credit- Twitter X)

दिलीप ट्राॅफी 2024 का चौथा मैच यहां अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में इंडिया बी और इंडिया सी (India B vs India C) के बीच खेला गया। बता दें कि चार दिन चले इस मैच का कोई भी परिणाम देखने को नहीं मिला है। तो वहीं अंत में दोनों कप्तानों की सहमति के बाद, मैच को ड्राॅ पर समाप्त किया गया।

हालांकि, मुकाबले में इंडिया सी के लिए पहली पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 111 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जो मैच के ड्राॅ होने के बाद टीम के किसी भी काम ना आ सकी। साथ ही किशन की शतकीय पारी के जबाव में इंडिया बी की ओर से कप्तानी पारी खेलते हुए अभिमन्यु ईश्वरन ने भी 157 रन ठोक, बेहतरीन जबाव दिया है।

इंडिया बी और इंडिया सी मैच का हाल

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो इंडिया बी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया सी ने पहली पारी में 124.1 ओवर बाद 525 रन बनाए।

किशन के शतक के अलावा टीम के लिए सलामी बल्लेबाज व कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 58, साई सुदर्शन ने 43, रजत पाटीदार ने 40, बाबा इंद्रजीत ने 78, मानव सुथार ने 82 और अंशुल कंबोज ने 38 रन बनाए। तो वहीं इंडिया बी की ओर से गेंदबाजी में मुकेश कुमार और राहुल चहर को 4-4 और नवदीप सैनी व नीतीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद इंडिया बी ने पहली पारी में 108 ओवरों में 332 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (157) और एन जगदीशन (70) के अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। तो वहीं गेंदबाजी में इंडिया सी के लिए अंशुल कंबोज ने सर्वाधिक 8 विकेट लिए, तो विजयकुमार वैशाक और मयंक मारकंडे को 1-1 विकेट मिला।

इंडिया सी ने मैच के ड्राॅ होने से पहले दूसरी पारी में 37 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए थे। क्रीज पर इस समय बाबा इंद्रजीत 5* और अभिषेक पोरेल 4* रन बनाकर मौजूद थे। तो वहीं साई सुदर्शन 11, गायकवाड़ 62 और पाटीदार 42 रन बनाकर आउट हो चुके थे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...