Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट से पहले अश्विन की वाइफ ने दिया खास रिएक्शन, पढ़ें पूरी खबर 

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम बहुत ही जल्द बांग्लादेश की मेजबानी करने वाली है। बता दें कि बांग्लादेश भारत दौरे पर दो मैचों की टेस्ट और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले पहले मैच से होगी।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की पत्नी ने एक रिएक्शन दिया है, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि एमए चिदंबरम स्टेडियम अश्विन का होम ग्राउंड है, जहां उन्होंने क्रिकेट का ककहरा सीखा। घरेलू क्रिकेट में अश्विन तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करते हैं।

दूसरी ओर, चेन्नई में टीम इंडिया के इस मैच से पहले अश्विन की पत्नी प्रथी नारायण (Prithi Narayanan) ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। प्रथी ने इस स्टोरी में लिखा- चेन्नई, टेस्ट मैच की भावनाएं आ रही हैं। सही कहा ना?

बता दें कि अश्विन ने चेन्नई में आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। शायद यह वजह रही कि उनकी पत्नी ने अप्रत्यक्ष तरीके से अश्विन के उस प्रदर्शन की ओर इशारा करने का फैसला किया। हालांकि, अब देखना होगा कि जब अश्विन चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे, तो उनका कैसा प्रदर्शन होगा?

तो वहीं हाल में ही पाकिस्तान को दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में हराने के बाद, बांग्लादेश क्रिकेट टीम का आत्मविश्वास 7वें आसमान पर होगा। फैंस को टेस्ट सीरीज के दौरान कुछ रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोह़म्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...