Skip to main content

ताजा खबर

CPL में दिखी जेसन होल्डर और राॅवमैन पाॅवेल की बेहतरीन जुगलबंदी, बाउंड्री लाइन पर पकड़ा शानदार रिले कैच, देखें वीडियो

CPL में दिखी जेसन होल्डर और राॅवमैन पाॅवेल की बेहतरीन जुगलबंदी बाउंड्री लाइन पर पकड़ा शानदार रिले कैच देखें वीडियो

Barbados Royals vs Trinbago Knight Riders (Image Credit- Twitter X)

जारी कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL 2024) के मैच नंबर 15 में जेसन होल्डर और राॅवमैन पाॅवेल के बीच बेहतरीन जुगलबंदी देखने को मिली है। बता दें कि दोनों ने मिलकर बाउंड्री लाइन पर एक शानदार रिले कैच पकड़ा है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि जारी टूर्नामेंट का 15वां मैच बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर, बारबडोस राॅयल्स और त्रिंबागो नाइट राइडर्स (Barbados Royals vs Trinbago Knight Riders) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में नाइट राइडर्स की पारी के दौरान 9वें ओवर की चौथी गेंद को खतरनाक दिख रहे निकोलस पूरन (35) ने सामने की ओर खेला।

इसके बाद गेंद हवा में चली गई, तो वहीं बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे राॅयल्स टीम के कप्तान, इस कैच पकड़ते हुए मूमेंटम की वजह से मैदान से बाहर की ओर चले गए। लेकिन इस दौरान उन्होंने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मैदान के अंदर खड़े जेसन होल्डर की ओर फेंका और इसके बाद दोनों ने एक शानदार रिले कैच को बेहतरीन तरीके से पकड़ लिया।

देखें इस शानदार रिले कैच की वायरल वीडियो

बारबडोस राॅयल्स को मिली टूर्नामेंट की पहली हार

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो बारबडोस राॅयल्स को टूर्नामेंट की पहली हार का सामना करना पड़ा है। मैच में TKR ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबडोस राॅयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक ने 39 तो राॅवमैन पाॅवेल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 59 रन बनाए।

इसके बाद जब TKR बारबडोस राॅयल्स से मिले 157 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। मुकाबले में राॅयल्स को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच में TKR के लिए शक्री पैरिस ने 35, निकोलस पूरन ने 35 और केसी कार्टी ने 32 रनों की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

IRE vs IND, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IRE vs IND, 1st T20I: india opted to bowl first (image via SonyLiv) बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेली जा रही दो मैचों की टी20आई सीरीज के पहले...

26 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IRE vs IND 1st T20I, Weather Report: बेलफास्ट में मौसम का मिजाज खराब, भारत के पहले टी20 मैच में बारिश बन सकती...

IPL 2027: हार्दिक पंड्या के बदले निकोलस पूरन! आकाश चोपड़ा ने मुंबई और लखनऊ के बीच बताई बड़ी डील

Aakash Chopra Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और...

SM Trends: 26 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 15 साल के शानदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज से पहले बेलफास्ट, आयरलैंड में सीनियर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के...