Skip to main content

ताजा खबर

Border-Gavaskar Trophy 2024: विराट-स्मिथ शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं मैक्सवेल, दिया हैरतअंगेज बयान

Steve Smith And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के शानदार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बहुमूल्य रन बनाए हैं। यही नहीं इन दोनों ही खिलाड़ियों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है।

टेस्ट क्रिकेट में भी इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है। जहां एक तरफ विराट कोहली आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में भारत की ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर स्टीव स्मिथ भी अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच होने वाली जबरदस्त भिड़ंत को लेकर अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपना पक्ष रखा है।

ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, यह दोनों ही बल्लेबाज अपनी-अपनी टीमों के लिए आगामी टेस्ट सीरीज में प्रमुख खिलाड़ी साबित होंगे। स्टार स्पोर्ट्स के साथ हालिया बातचीत के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि, ‘यह दोनों ही खिलाड़ी सुपरस्टार बल्लेबाज हैं। आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों ही बल्लेबाज इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और उन्हें रोकना इतना आसान नहीं होगा।

दोनों ही काफी रन बनाते हुए नजर आएंगे। अगर ऐसा नहीं भी होता है तो भी ये दोनों खिलाड़ी हमारी पीढ़ी के सबसे शानदार बल्लेबाज हैं। इनके बीच भी रोमांचक जंग देखने को मिलेगी।’

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 की शुरुआत नवंबर से होने जा रही है

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 22 नवंबर 2024 से पर्थ में हो रही है।

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराना इतना आसान नहीं होने वाला है और यह बात भारतीय टीम भी काफी अच्छी तरह से जानती है।

আরো ताजा खबर

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...

16 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर पंजाब के ऑलराउंडर को साइन किया मुंबई इंडियंस ने 2026 इंडियन...

IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो CSK की टीम में खलील अहमद को कर सकतें हैं रिप्लेस

Khaleel Ahmed (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स इंजरी के...