Skip to main content

ताजा खबर

आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, Paul Stirling संभालेंगे कमान

Ireland Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

आयरलैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए टीम की घोषणा, आज 12 सितंबर, गुरूवार को कर दी है। बता दें कि आयरलैंड की साउथ अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से अबूधाबी में होगी। आयरलैंड साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद, यह आयरिश टीम की पहली व्हाइट बाॅल सीरीज होने वाली है। टी20 वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद टीम ने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। तो वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ आयरिश टीम की कमान एक बार से अनुभवी सलामी बल्लेबाज पाॅल स्टर्लिंग के हाथों में सौंपी गई है। देखने लायक बात होगी कि स्टर्लिंग की कप्तानी में आयरिश टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करने वाली है।

टीम की घोषणा के वक्त आयरलैंड के नेशनल सेलेक्टर Andrew White ने कहा- 2026 और 2027 हमारी व्हाइट बाॅल क्रिकेट वाली टीम के लिए महत्वपूर्ण वर्ष है। ये वर्ष क्रमशः अगले टी20 और 50 ओवर के विश्व कप हैं। इसका मतलब है कि हम साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस आगामी सीरीज को एक नए क्रिकेटिंग साइकल की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

इसे ध्यान में रखते हुए, कई चयन और खेल संयोजन हैं जिन पर हम गौर करेंगे। हालांकि, कई अनकैप्ड खिलाड़ियों के सेलेक्शन पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा था,  जैसे मॉर्गन टॉपिंग और लियाम मैक्कार्थी, लेकिन अभी ये चोटों से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से इनका सेलेक्शन नहीं हुआ है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, गेविन होए, फिओन हैंड, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रीज, एंडी मैकब्राइन, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर और क्रेग यंग।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड टीम

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, मैथ्यू हम्फ्रेस, ग्राहम ह्यूम, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...