Skip to main content

ताजा खबर

“CSK ज्यादा बेहतर हैं मुंबई इंडियंस से क्योंकि…”, कृष्णप्पा गौतम ने इस बयान से मचाई सनसनी

Krishnappa Gowtham and MS Dhoni (Photo Source: BCCI)

भारतीय खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स का ड्रेसिंग रूम मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से बेहतर है। कृष्णप्पा गौतम आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं।

वे सुनिश्चित करेंगे कि आप कम्फर्टेबल हों- कृष्णप्पा गौतम

कृष्णप्पा गौतम ने CricTracker के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि, मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों का ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स न केवल अपने खिलाड़ियों का ख्याल रखती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि उनका परिवार खुश रहे, सभी लोग अच्छे मूड और मेंटल स्टेट में रहे और यही बात सीएसके को खास बनाती है।

कृष्णप्पा गौतम ने कहा,

मुझे लगता है कि मुंबई में बहुत ही प्रोफेशनल सेटअप है। जब मुंबई की बात आती है, तो सब कुछ बहुत व्यवस्थित है। जब चेन्नई की बात आती है, तो वे भी प्रोफेशनल और संगठित हैं। उनके पास सब चीज हैं जो मुंबई के पास हैं, लेकिन मुझे CSK के बारे में जो बात सबसे ज्यादा पसंद है, वह यह है कि वे सुनिश्चित करेंगे कि आप कम्फर्टेबल हों और साथ ही वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि आपका पूरा परिवार कम्फर्टेबल हों। उनका मानना ​​है कि अगर आपके आस-पास के लोग कम्फर्टेबल है और वे खुश हैं, तो आप सबसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वे सुनिश्चित करते हैं कि हर कोई अच्छी स्थिति और अच्छी मानसिक स्थिति में हो।

आईपीएल 2017 से पहले मुंबई इंडियंस ने कृष्णप्पा गौतम को 2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उन्हें मौके नहीं मिले और फ्रेंचाइजी ने 2018 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में गौतम को खरीदा, उस सीजन उन्होंने 15 मैच खेले और 7.80 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए। कृष्णप्पा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 11 गेंदों में 33 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके बल पर राजस्थान रॉयल्स ने वानखेड़े में मुंबई को 3 विकेट से हराया था।

आईपीएल 2018 में कृष्णप्पा गौतम राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 का अहम हिस्सा थे, लेकिन 2019 में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने सिर्फ 7 मैच खेले और आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया गया। आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स के लिए कृष्णप्पा ने दो मैच खेले और उन्हें वापस से रिलीज कर दिया गया। आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत में कृष्णप्पा गौतम को खरीदा था। हालंकि उन्हें उस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 27 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मैच में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। तो वहीं,...

RCB के लगातार दूसरे IPL फाइनल में पहुंचने पर पूर्व मालिक विजय माल्या का जोशीला पोस्ट

Vijay Mallya Reacts as RCB Storm Into Second Consecutive IPL Final (image via X) डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार (26 मई) को क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस को...

क्वालीफायर 1 के दौरान GT के खिलाड़ियों को मजेदार अंदाज में छेड़ते नजर आए विराट कोहली, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026: Virat Kohli teases GT players (image via X) मंगलवार (26 मई) को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल 2026 क्वालीफायर 1 मैच से पहले विराट...

भारत दौरे पर वनडे और टेस्ट मैचों के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की टीम की घोषणा

Afghanistan Cricket Board announce ODI and one-off Test squads for India tour (image via X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट...