Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित का MI के साथ रिश्ता खत्म होने वाला है”- आकाश चोपड़ा की इस भविष्यवाणी से फैंस हुए हैरान

“रोहित का MI के साथ रिश्ता खत्म होने वाला है”- आकाश चोपड़ा की इस भविष्यवाणी से फैंस हुए हैरान

Aakash Chopra Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि,  मुंबई इंडियंस (MI) IPL 2025 की ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी। उन्हें लगता है कि पूर्व MI कप्तान शायद खुद को रिटेन नहीं करना चाहेंगे या फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है।  रोहित को पिछले सीजन मुंबई ने कप्तानी के पद से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था लेकिन फ्रेंचाइजी का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ।

पिछले सीजन पॉइंट्स टेबल में मुंबई की टीम अंतिम स्थान पर रही थी। वहीं दूसरी तरह रोहित की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है, ऐसे में रोहित अगर नीलामी में आते हैं, तो उन पर कई फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं। ऐसे में आकाश चोपड़ा का मानना है कि रोहित आगामी सीजन से पहले मुंबई से बाहर हो सकते हैं।

MI के साथ रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा, “क्या वह रहेंगे या जाएंगे? यह एक बड़ा सवाल है। पर्सनली मुझे लगता है कि वह नहीं रहेंगे। जिसे भी रिटेन किया जाएगा, वह इस सोच के साथ रहेगा कि वह तीन साल तक आपके साथ रहेगा, जब तक कि आपका नाम एमएस धोनी न हो। एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की कहानी बहुत अलग है, लेकिन एमआई में रोहित शर्मा, मुझे लगता है कि वह खुद ही चले जाएंगे या एमआई उन्हें छोड़ सकता है।”

उन्होंने कहा, ”कुछ भी हो सकता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि रोहित को रिटेन किया जाएगा। मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मुझे लग रहा है कि उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा। वह ट्रेड विंडो में किसी और के पास जा सकता है, यह संभावना है कि वह नीलामी में न जाए, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह नीलामी में दिखाई दे सकता है। मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस के साथ उसका सफर खत्म हो गया है।”

अब मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा को रिटेन करती है या नहीं इसका फैसला रिटेंशन के नियमों की घोषणा के बाद ही हो पाएगा। माना जा रहा है कि बीसीसीआई जल्द ही अपने रिटेंशन पॉलिसी से जुड़ी सभी नियम फ्रेंचाइजी को बताएगी।

আরো ताजा खबर

“स्पीड ही मेरी सबसे बड़ी ताकत, मैं इससे समझौता कैसे कर सकता हूँ?” – उमरान मलिक का बड़ा बयान

Umran Malik (Image Credit- Twitter/X) सनराइजर्स हैदराबाद के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी तेज गति से सनसनी फैलाने वाले उमरान मलिक अब राष्ट्रीय टीम में वापसी की तलाश में...

IPL 2026: कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में RCB की वापसी सुनिश्चित करेंगे

Venkatesh Prasad (Image Credit- Twitter/X) बड़ी खबर सामने आ रही है कि भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। 7...

शाकिब अल हसन इस वजह से नहीं के रहे हैं रिटायरमेंट, जताई आखिरी इच्छा

Shakib Al Hassan (Image Credit- Twitter/X) बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक शाकिब अल हसन ने क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने पूर्व फैसले...

8 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs SA 2025: पूर्व चीफ सेलेक्टर का बड़ा बयान, कहा ‘श्रेयस अय्यर को T20I टीम में होना चाहिए था’ श्रीकांत ने...