Skip to main content

ताजा खबर

मेरा मासिक स्वास्थ्य इतना खराब हो गया था कि मुझे प्रोफेशनल को दिखाना पड़ा था: झे रिचर्डसन

मेरा मासिक स्वास्थ्य इतना खराब हो गया था कि मुझे प्रोफेशनल को दिखाना पड़ा था: झे रिचर्डसन

Jhye Richardson. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज झे रिचर्डसन का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। हालांकि उन्हें पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेते हुए नहीं देखा गया है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि झे रिचर्डसन अपने वर्कलोड मैनेजमेंट को सही करना चाहते हैं। यही नहीं मानसिक रूप से भी वो आने वाली चुनौती के लिए तैयार रहना चाहते हैं।

झे रिचर्डसन ने हाल ही में इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने खुद इस बात पर हामी भरी है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2021 सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से खेलना और ऑस्ट्रेलिया को छोड़ना उनका बहुत ही गलत फैसला था। उन्होंने खुद बताया कि वो एक समय ऐसी स्थिति में पहुंच गए थे कि उन्हें अपनी मानसिक स्थिति से बेहतर होने के लिए प्रोफेशनल की जरूरत पड़ी थी।

cricket.com.au के मुताबिक शानदार तेज गेंदबाज ने कहा कि, ‘काफी चीज़ें Covid से शुरू हुई थी। इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए मैं घर से बिना कुछ सोचे समझे निकला था। Covid की वजह से मुझे काफी परेशानी हुई थी जैसे मैं अपने घर वापस जल्दी नहीं आ पाया था। यही नहीं एक क्रिकेटर के रूप में मेरी मानसिक हेल्थ भी खराब हो गई थी। ऐसा कई युवा खिलाड़ियों के साथ होता है।

यही वजह है कि मुझे इससे ठीक होने में प्रोफेशनल की जरूरत पड़ी थी। मैं ज्यादा चीजों के बारे में नहीं बता सकता हूं लेकिन मुझे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। चीज़ें हद से ज्यादा खराब हो गई थी। दिमाग को चलाने के लिए मुझे और भी पढ़ाई की जरूरत पड़ी थी।’

मुझे ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट फिर से खेलना है: झे रिचर्डसन

झे रिचर्डसन ने आगे कहा कि, ‘वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ग्रुप में ऐसा काफी देखने को मिला है। हर खिलाड़ी अलग-अलग तरीके से तैयार होता है और सभी लोग एक-दूसरे से अलग होते हैं। एक बात यह अच्छी है कि क्रिकेट में इससे ठीक होने के लिए कई महत्वपूर्ण चीज़ें की होती है।

फिलहाल मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए फिर से टेस्ट क्रिकेट में भाग लेना चाहता हूं। मुझे राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलना बहुत ही अच्छा लगता है और इस समय मैं ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।’

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...