
KL Rahul, Kris Srikanth, & Sarfaraz Khan (Photo Source: Getty Images)
भारतीय क्रिकेट टीम को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहले टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, लेकिन प्लेइंग 11 चुनना हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक बड़ा सिरदर्द रहने वाला है। क्योंकि कुछ पोजिशिन के लिए खिलाड़ियों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान नंबर-5 स्पॉट के लिए केएल राहुल से प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि टीम के पास ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत दो विकेटकीपिंग विकल्प हैं।
इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बीसीसीआई चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि टीम मैनेजमेंट सरफराज खान से पहले केएल राहुल को रखेगी, क्योंकि वह बड़े खिलाड़ी है। इसलिए पूर्व दिग्गज को युवा बल्लेबाज सरफराज खान के लिए बुरा लग रहा है।
बड़ा खिलाड़ी लौटेगा तो आपकी अपनी जगह गंवानी पड़ेगी- क्रिस श्रीकांत
क्रिस श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,
ईमानदारी से कहूं तो मुझे सरफराज खान के लिए बुरा लग रहा है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कई बार ऐसा होता है। आप अच्छा खेल रहे होंगे लेकिन जब कोई बड़ा खिलाड़ी लौटेगा तो आपकी अपनी जगह गंवानी पड़ेगी, उदाहरण के लिए ऋषभ पंत की वापसी हो रही है जिसके कारण ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को अपनी जगह गंवानी पड़ रही है, क्योंकि केएल राहुल आ रहे हैं।
क्रिस श्रीकांत को लगता है कि ओवरसीज रिकॉर्ड के चलते केएल राहुल को सरफराज से पहले प्राथमिकता दी जाएगी। सरफराज खान ने अब तक सिर्फ एक ही टेस्ट सीरीज खेली है, वो भी इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घर पर।
दिमाग के पीछे, वे ऑस्ट्रेलिया सीरीज भी रख रहे हैं। न्यूजीलैंड भी आ रहा है। केएल राहुल ने विदेशों में अच्छा प्रदर्शन किया है, ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।
BCCI ने सरफराज को दलीप ट्रॉफी स्क्वॉड से नहीं किया है रिलीज
बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मुकाबले के लिए टीमों में बदलाव किया है। जो खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम में चुने गए हैं, उन्हें दलीप ट्रॉफी से रिलीज कर दिया गया है। हालंकि सरफराज खान और यश दयाल को दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मुकाबले में बरकरार रखा गया है।
सरफराज खान को रिलीज न करने के पीछे की वजह यह मानी जा रही है कि शायद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिलेगा। दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे राउंड के मुकाबले 12 सितंबर से अनंतपुर में खेले जाएंगे। वहीं भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेपॉक में खेला जाएगा।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड-
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

