Skip to main content

ताजा खबर

चोट के कारण क्रिकेट से दूर लांस मॉरिस ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

चोट के कारण क्रिकेट से दूर लांस मॉरिस ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

Lance Morris (Image Source: CA X)

लांस मॉरिस चोटिल होने की वजह से एशेज 2023 से बाहर हो गए थे। चोट से ठीक होने के बाद उन्हें फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया था। इस सीरीज में उन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया और साथ ही कैनबरा में खेले गए तीसरे मैच में विकेट भी चटकाए।

मेजर लीग क्रिकेट में भी लांस मॉरिस को Seattle Orcas की ओर से खेलते हुए देखा गया था, लेकिन स्कैन से पता चला कि उन्हें अभी भी पीठ में थोड़ी परेशानी हो रही है और इसी वजह से युवा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के UK व्हाइट बॉल दौरे पर भाग नहीं ले पाए। लांस मॉरिस इस समय रिहैब में है और उन्होंने खुद इस बात पर हामी भरी है कि यह पूरा कार्य काफी परेशान कर देने वाला रहा।

ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक, लांस मॉरिस ने कहा कि, ‘यह सच में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा है। मुझे लगता है आप इसे स्ट्रेस फ्रैक्चर कह सकते हैं, लेकिन जब हमने स्कैन किया तो यह साधारण स्ट्रेस फ्रैक्चर जैसा नहीं दिख रहा था। इसलिए थोड़ी परेशानी जरूर हुई शुरुआत में की आखिर यह है क्या?

हैरानी वाली बात यह थी कि जब मैं गेंदबाजी कर रहा था तब मुझे पीठ में बिल्कुल भी दर्द नहीं हुआ। मैं हर महीने डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाता था और MRI से यह बात साफ हो गई की मैं सही दिशा में जा रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि जल्द से जल्द मैं पूरी तरह से फिट हो जाऊं।’

पिछले कुछ महीने काफी परेशानी वाले रहे हैं: लांस मॉरिस

चोटिल होने के बावजूद लांस मॉरिस ने अपनी फिटनेस पर काम किया है। लांस मॉरिस ने आगे कहा कि, ‘काफी नाराजगी है कि दो महीनों के लिए मुझे रुकना पड़ा है। इस समय मैं अपने करियर के उस स्टेज में हूं कि मेरे पास क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अनुबंध है और मुझे जल्द से जल्द फिट होना पड़ेगा और टीम में वापसी करनी होगी।

सबसे अच्छी बात यह है कि मेरी फिटनेस अच्छी रही है और मैं पहले से ज्यादा मजबूत महसूस कर रहा हूं। बुरी बात यही है कि अगर मैंने इसे इग्नोर कर दिया होता, तो चीजें बहुत ही खराब हो सकती थी।’

আরো ताजा खबर

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...