Skip to main content

ताजा खबर

खिलाड़ियों के बीच Mohammed Shami ने मनाया अपना जन्मदिन, गेंदबाज ने खुद पोस्ट किया वीडियो

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

आए दिन इंस्टाग्राम पर Mohammed Shami की कोई ना कोई रील वीडियो सामने आ जाती है, जिसे कई मिलियन लोग देखते हैं। वहीं इस बार भी तेज गेंदबाज ने जो नई रील वीडियो शेयर की है, वो काफी ज्यादा खास है और फैन्स के बीच वायरल हो रही है। इस रील के वायरल होने का कारण भी काफी अलग है और शमी को इस पोस्ट पर भी बधाईयां मिल रही है।

कई अहम टूर्नामेंट और लीग मिस की है Mohammed Shami ने

जी हां, टखने में लगी चोट के कारण Mohammed Shami ने कई अहम टूर्नामेंट के अलावा सीरीज और लीग मिस की है, वैसे इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था और वो वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल था। साथ ही इस चोट के कारण शमी ना तो इस साल IPL खेल पाए और ना ही टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का वो हिस्सा थे।

Mohammed Shami ने NCA से पोस्ट किया अपना खास वीडियो

*हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था तेज गेंदबाज Mohammed Shami ने।
*जहां शमी ने अपना जन्मदिन NCA में मनाया था, खुद ने शेयर की रील वीडियो।
*इस दौरान वहां मौजूद थे कुलदीप यादव सहित कई जूनियर खिलाड़ी भी।
*सभी ने शमी के मुंह पर लगाया केक, गेंदबाज ने कैप्शन के जरिए किया शुक्रिया अदा।

ये रील वीडियो खास है Mohammed Shami के लिए

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

पूरी तरह फिट हो चुका है ये तेज गेंदबाज

दूसरी ओर शमी अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं, जहां वो पहले की तरह 22 गज पर गेंदबाजी कर रहे हैं और फिटनेस भी उनकी कमाल की नजर आ रही है। ऐसे में ये खिलाड़ी पहले बंगाल टीम के लिए रणजी ट्रॉफी का पहला मैच खेलेगा, उसके बाद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे। पहले खबर थी कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए शमी की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी होगी, लेकिन अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

गजब मेहनत कर रहा है ये खिलाड़ी

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...