Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, CSK को दिला चुके हैं 4 ट्रॉफी

Dwayne Bravo and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

Dwayne Bravo Retirement- टी-20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज और चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी के सबसे भरोसंमंद खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। वह कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के रूप में अपना आखिरी प्रोफेशनल टी20 टूर्नामेंट खेलेंगे। 40 साल के ब्रावो पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं, मगर वह सीपीएल में अपने फैंस का लगातार मनोरंजन कर रहे थे।

ब्रावो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने सीपीएल रिटायरमेंट की जानकारी दी। ऑलराउंडर ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के सीपीएल 2024 के ओपनिंग मैच से कुछ घंटे पहले यह घोषणा की। ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “यह एक शानदार जर्नी रही है। यह सीजन मेरा आखिरी सीजन होगा और मैं अपने कैरेबियाई लोगों के सामने अपना आखिरी पेशेवर टूर्नामेंट खेलने के लिए उत्सुक हूं। TKR वह जगह है जहां मेरे लिए सब कुछ शुरू हुआ और मेरी टीम के साथ खत्म होगा।”

IPL में CSK के बॉलिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं ड्वेन ब्रावो

आपको बता दें कि, ब्रावो वर्तमान में CPL में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं, जिन्होंने 103 मैचों में 22.40 की औसत और 8.69 की इकॉनमी रेट के साथ 128 विकेट लिए हैं। तीन साल पहले 2021 में ब्रावो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से और 2023 में आईपीएल से संन्यास लिया था। वह वर्तमान में आईपीएल में सीएसके के बॉलिंग कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

सीपीएल में ड्वेन ब्रावो ने कुल पांच खिताब जीते हैं, जिनमें से तीन अकेले टीकेआर के साथ जीते हैं। ब्रावो अपने सीपीएल करियर का अंत एक और ट्रॉफी के साथ करना चाहेंगे। ड्वेन ब्रावो के नाम टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक 630 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

उनके अलावा मौजूदा समय में सिर्फ अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ही हैं जो इस फॉर्मेट में 600 से अधिक विकेट ले पाए हैं। राशिद के नाम फिलहाल 613 विकेट हैं और वह जल्द ही ब्रॉवो के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...