Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli ने खुद को बताया क्रिकेट का भगवान, तो गिल के खिलाफ भी क्या सच में दे डाला बयान?

(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के बल्लेबाज Virat Kohli के बयान काफी वायरल होते हैं, लेकिन इस बार विराट का इंटरनेट पर ऐसा बयान सामने आया है। जिसे सुनकर फैन्स हैरान हो गए हैं, साथ ही इस वीडियो में विराट ने शुभमन गिल से लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को लेकर बयान दिया है और ये वीडियो हद से ज्यादा वायरल हो रहा है।

क्या है Virat Kohli के इस वीडियो का सच?

जिस वीडियो में Virat Kohli ने गिल और सचिन की बात की है, दरअसल वो एक फर्जी वीडियो है। जिसे AI की मदद से एडिट किया गया है और इसे सुन ऐसा लग रहा है कि विराट ने सच में वो बाते बोली है लेकिन ऐसा नहीं है। इस फर्जी वीडियो में विराट बोलते हुए दिख रहे हैं कि-मैंने जितने खतरनाक गेंदबाजों का सामना किया है और जैसी परिस्थितियों में रन बनाए हैं, उसे आप शुभमन गिल की एक पारी से नहीं आंक सकते हैं और उसे ऐसा करने में समय लगेगा।

गिल और सचिन के खिलाफ क्या सच में दिया Virat Kohli ने बयान?

*वायरल हुए फर्जी वीडियो में Virat Kohli के काफी बड़े-बड़े बयान सामने आए हैं।
*लोग गिल को अगला कोहली बोलते हैं, लेकिन केवल एक ही विराट कोहली है- विराट।
*गिल की टेक्नीक शानदार है, लेकिन हमें खुद से आगे नहीं बढ़ना चाहिए-कोहली।
*फर्जी वीडियो में विराट ने कहा, क्रिकेट में एक ही भगवान है और वो सिर्फ मैं हूं।
*गिल प्रतिभाशाली हैं, लेकिन प्रतिभा दिखाने और स्टार बनने के बीच बड़ा अंतर है।

Virat Kohli का ये फर्जी वीडियो हो रहा है वायरल

AI is Dangerous pic.twitter.com/njUvwiwc4t

— Cricketopia (@CricketopiaCom) August 27, 2024

फिर से जुड़ा कोहली का नाम नवीन-उल-हक से

हाल ही में CPL की टीम Barbados Royals ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें तेज गेंदबाज Naveen-ul-Haq नजर आ रहे थे। जहां इस वीडियो में नवीन को विराट कोहली से जुड़ी चीजें दिखाई जा रही थी, साथ ही विराट के वीडियो से लेकर जर्सी नंबर तक नवीन देख परेशान होने की एक्टिंग कर रहे थे। वहीं इस वीडियो के आखिर में नवीन ने कहा- बस करो यार, अब तो कुछ नया तलाश करो।

नवीन-उल-हक का ये वीडियो किया जा रहा है काफी पसंद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Barbados Royals (@barbadosroyals)

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच जीता, ओमान को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

Australia Oman T20 World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के 40वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान पर पूरी तरह दबदबा बनाते...

T20 World Cup 2026 – ग्रुप स्टेज में इन 3 अंडररेटेड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप चरण अब समाप्त हो चुका है और टूर्नामेंट सुपर-8 दौर में प्रवेश कर...

NZ vs PAK: सुपर 8 के पहले मैच में होगी कांटे की टक्कर, जाने क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

NZ vs PAK: head to head stats (image via getty) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में, न्यूजीलैंड शनिवार (21 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम...

‘मैं यह चैप्टर बंद करता हूं’ – राहुल चाहर ने पत्नी इशानी जौहर से अलग होने की पुष्टि की!

T20 World Cup 2026 India Pakistan (Image credit Twitter – X) भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक अहम जानकारी साझा करते हुए पत्नी ईशानी...