Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड करने वाली है ‘बड़ी सर्जरी’, इन खिलाड़ियों को लात मारकर टीम से निकाला जाएगा!

Pakistan Team (Pic Source:X)

वनडे वर्ल्ड कप 2023, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद यह तो साफ है तो कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्तर नीचे गिरते जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब “बड़ी सर्जरी” की जरूरत है यह बात पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बोली।

क्या है सर्जरी का मतलब?

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को अब समझ में आया है कि पाकिस्तान टीम के पास टैलेंटेड खिलाड़ियों के चयन के लिए लोग और डेटा नहीं हैं जिसके वजह से राष्ट्रीय टीम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। नकवी की यह टिप्पणी पाकिस्तान द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला टेस्ट हारने के एक दिन बाद आई है।

नकवी ने कहा, “समस्या यह है कि चयन समिति के पास खिलाड़ियों का चयन करने के लिए कोई खिलाड़ियों का समूह नहीं है। मैंने सर्जरी की बात इसलिए की क्योंकि हमें अपनी समस्याओं को ठीक करने की जरूरत है। लेकिन जब हम देखते हैं कि उन्हें कैसे हल किया जाए, तो हमारे पास कोई ठोस डेटा या और खिलाड़ी नहीं है जिससे हम मदद ले सकें। पूरी व्यवस्था गड़बड़ थी। चैंपियंस कप (पाकिस्तान का घरेलू टूर्नामेंट) में बेहतरीन प्रतिभाएँ सामने आएंगी और हमारे पास कई खिलाड़ियों के रिकॉर्ड होंगे।”

घरेलू टूर्नामेंट से टैलेंटेड खिलाड़ी ढूंढने का है मिशन 

पीसीबी ने कुछ हफ्तों में शुरू हो रहे घरेलू चैंपियंस कप के लिए पांच मेंटर नियुक्त किए हैं जो पांच टीमों में शामिल होंगे। वकार यूनिस, मिस्बाह-उल-हक, सकलैन मुश्ताक, सरफराज अहमद और शोएब मलिक मेंटर के रूप में काम करेंगे। उनका काम देश के टैलेंटेड खिलाड़ियों को पहचानना और उन्हें मौका देना होगा।

नकवी ने कहा कि चैंपियंस कप के लिए चुने गए 150 खिलाड़ियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से चुना गया है। उन्होंने कहा कि चैंपियंस कप के प्रदर्शन और रिकॉर्ड से चयनकर्ताओं को पाकिस्तान की सीनियर टीम में जरूरी बदलाव करने में मदद मिलेगी।

पाकिस्तान टीम से खराब खिलाड़ियों को तुरंत किया जाएगा बाहर 

नकवी ने कहा, “हमारे पास ऐसे कई खिलाड़ी थे, जिनके रिकॉर्ड हमारे पास नहीं थे। यह कप घरेलू क्रिकेट को मजबूत बनाएगा, हमारे पास 150 खिलाड़ियों का पूल होगा, और फिर हमें जो टीम में सर्जरी करवानी है, वह चयन समिति करेगी। लोगों ने कहा ‘आज ही सब कर लो, चार-पांच खिलाड़ियों को टीम से हटाओ और उनसे छुटकारा पा लो। लेकिन आप किसी को तब तक नहीं हटा सकते, जब तक कि आपके पास उसकी जगह लेने के लिए कोई बेहतर खिलाड़ी न हो”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...