Skip to main content

ताजा खबर

LSG ओनर संजीव गोयनका से मिले केएल राहुल, इस मुलाकात के क्या हैं मायने, समझिए ?

LSG ओनर संजीव गोयनका से मिले केएल राहुल इस मुलाकात के क्या हैं मायने समझिए

KL Rahul meets LSG owner Sanjiv Goenka

KL Rahul meets LSG owner Sanjiv Goenka : केएल राहुल (KL Rahul) के नेतृत्व में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल (IPL) के अपने दो शुरुआती सीजन में शानदार खेल दिखाया और प्लेऑफ तक का सफर तय किया। लेकिन IPL 2024 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स और केएल राहुल दोनों के लिए चीजें सही नहीं गई। टूर्नामेंट के दौरान फ्रेंचाइजी ओनर संजीव गोयनका और कप्तान केएल राहुल के बीच गहमागहमी और तनातनी देखने को मिली थी।

इसके बाद से ऐसी खबरें आ रहीं कि केएल राहुल अब फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ सकते हैं। वहीं LSG भी अपने नए कप्तान और मैनेजमेंट पर विचार कर रही है। हालांकि, इस बीच खबर है कि केएल राहुल ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन को लेकर एलएसजी के ओनर संजीव गोयनका से मुलाकात की है।

LSG ओनर गोयनका से मिले केएल राहुल

LSG के बारे में जानकारी रखने वाले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि, “हां, राहुल कोलकाता आए और आरपीजी हेड ऑफिस में डॉ. गोयनका से मिले। उन्होंने डॉ. गोयनका से स्पष्ट रूप से कहा है कि वह रिटेन रहना चाहते हैं। हालांकि, जब तक बीसीसीआई रिटेंशन पॉलिसी नहीं लाती, LSG मैनेजमेंट अपनी योजनाओं को तैयार नहीं करना चाहेगा।”

आईपीएल सूत्र ने आगे कहा, “देखिए, राहुल रिटेन होना चाहते हैं लेकिन जब तक एलएसजी को पता नहीं चलता कि कितनों को रिटेन किया जाना है और नया पर्स क्या है, वे किसी को भी प्रतिबद्ध नहीं कर सकते।”

राहुल को नीलामी में आना पड़ सकता है

फिलहाल ये कहा जा रहा है कि एलएसजी भले ही राहुल को रिटेन कर लें, जिसकी संभावना कम है, लेकिन वह पहले रिटेंशन नहीं होंगे। केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को रिटेन करने का मतलब है कि एक भारी राशि पर्स से काटा जा सकता है। और कोई भी फ्रेंचाइजी इतनी भारी राशि (18-20 करोड़) निवेश नहीं करना चाहेगा।

ऐसा भी बताया जा रहा है कि जिस तरह की केएल राहुल की बल्लेबाजी शैली है, वो टी-20 क्रिकेट के हिसाब से फिट नहीं है। इसके अलावा राहुल ने जिन भी फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी की है, वो ज्यादा सफल नहीं हुए हैं। यही कारण है कि केएल राहुल को फिर से नीलामी में आना पड़ सकता है, जहां उनकी ज्यादा डिमांड न हो।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर खान के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स की डील फाइनल हो चुकी है और उन्हें जल्द ही मेंटर बनाने की घोषणा की जाएगी।

আরো ताजा खबर

Mohammad Amir को मिली ब्रिटिश नागरिकता, IPL में खेलने का रास्ता हुआ साफ

Mohammad Amir gains UK citizenship (image via getty) 34 वर्षीय पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अपनी ब्रिटिश पत्नी नरगिस खान के जरिए ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। इससे...

21 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के...

IPL 2026: KKR की 4 विकेट से रोमांचक जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, KKR vs MI: Stats Review (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मई को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के 65वें मैच में मुंबई इंडियंस को चार...

IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

KKR vs MI (Image Credit- Twitter ) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 65वां मैच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले...