Skip to main content

ताजा खबर

बैट पर स्टिकर लगाने के लिए रोहित शर्मा और कोहली को कितने रुपये मिलते हैं? विराट लेते हैं 3 गुना ज्यादा रकम

बैट पर स्टिकर लगाने के लिए रोहित शर्मा और कोहली को कितने रुपये मिलते हैं? विराट लेते हैं 3 गुना ज्यादा रकम

Rohit Sharma and Virat Kohli (Source X)

भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ियों को 43 दिन का आराम मिला है। इस सीरीज के बाद अब भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 19 सितंबर से शुरू होगी। ऐसे नॉन क्रिकेटिंग सीजन के बीच हम आपको भारत के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं

क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। दोनों का बहुत बड़ा फैन बेस है। क्रिकेट के साथ-साथ फैंस यह भी जानने को उत्सुक रहते हैं कि रोहित और विराट अपनी निजी जिंदगी में क्या करते हैं।

रोहित शर्मा की बात करें तो वह भारत की टेस्ट और वनडे टीम के वर्तमान कप्तान हैं। उन्होंने अपने करियर में आक्रामक बल्लेबाजी से 19 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी अक्सर चर्चा का विषय रहती है। लेकिन क्या आपने कभी इन दोनों खिलाड़ियों के बल्ले पर गौर किया है?

रोहित शर्मा के बैट पर लगा है CEAT और विराट कोहली के बैट पर MRF का स्टिकर 

रोहित के बल्ले पर सालों से ‘CEAT’ कंपनी का स्टिकर लगा हुआ है। इस स्टिकर को देखकर कुछ सवाल आप सभी के मन में आते होंगे,  जैसे-

क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली को बैट पर CEAT और MRF के स्टिकर लगाने के लिए पैसे मिलते हैं?
अगर ऐसा है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली को अपने बैट पर स्टिकर लगाने के लिए कितने पैसे मिलते हैं?
साथ ही, यह कॉन्ट्रैक्ट कितने साल और कितने करोड़ का है? आइए आज जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।

बैट पर स्टिकर लगाने के लिए रोहित शर्मा और कोहली को कितने रुपये मिलते हैं? विराट लेते हैं 3 गुना ज्यादा रकम

Indian batsman Rohit Sharma. (Photo by ISHARA S. KODIKARA/AFP/Getty Images)

CEAT एक टायर निर्माता कंपनी है। कंपनी ने अपना पहला कॉन्ट्रैक्ट 2015 में रोहित शर्मा के साथ साइन किया था। इसके बाद रोहित के बल्ले पर इस कंपनी का लोगो नजर आ रहा है। रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन बाकी सभी फॉर्मेट में वह ‘CEAT’ स्टिकर लगे बल्ले से क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। वह आईपीएल में भी इसी बल्ले से खेलते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘CEAT’ कंपनी रोहित शर्मा को बल्ले पर स्टिकर लगाने के लिए सालाना 4 करोड़ रुपये देती है। आम तौर पर, दोनों पार्टियां तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर करती हैं और रोहित शर्मा को कुल 12 करोड़ रुपये मिले होंगे।

विराट कोहली को बैट पर MRF के स्टिकर लगाने के लिए कितने पैसे मिलते हैं?

बैट पर स्टिकर लगाने के लिए रोहित शर्मा और कोहली को कितने रुपये मिलते हैं? विराट लेते हैं 3 गुना ज्यादा रकम

Virat Kohli Bat (Photo Source: Getty Images)

विराट कोहली के बल्ले पर टायर निर्माता कंपनी ‘MRF’ का स्टीकर लगा हुआ है। कहा जाता है कि विराट को MRF से रोहित शर्मा से तीन गुना ज्यादा सैलरी मिलती है। यानि अगर रोहित को साल के 4 करोड़ मिल रहे हैं तो MRF उन्हें साल के लगभग 12 करोड़ रुपया देता होगा।

আরো ताजा खबर

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...