Skip to main content

ताजा खबर

WATCH VIDEO: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में पड़ी फूट, बीच मैदान में शाहीन अफरीदी ने शान मसूद का हाथ…

WATCH VIDEO: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में पड़ी फूट, बीच मैदान में शाहीन अफरीदी ने शान मसूद का हाथ…

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिया है, दरअसल टीम ने 1294 दिनों से घर पर कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। टीम ने आखिरी टेस्ट 8 फरवरी, 2021 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीता था।

इस बीच, पाकिस्तान टीम के अंदर दरार की खबरें तेज हो गई है। रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन, कप्तान शान मसूद को हेड कोच जेसन गिलेस्पी के साथ बहुत करते देखा गया था। वहीं, फिर अगले दिन शाहीन अफरीदी को टीम हडल के दौरान मसूद का हाथ अपने कंधे से हटाते हुए देखा गया।

यहां देखें शाहीन अफरीदी और शान मसूद का वो वीडियो-

इस कारण पाकिस्तान टीम में हो रही है लड़ाईयां

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लड़ाईयां तब से शुरू हुई है, जब से बाबर आजम को वापस से कप्तान बनाया गया। बाबर आजम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। शान मसूद को फिर टेस्ट का कप्तान नियुक्त किया गया, जबकि शाहीन अफरीदी को व्हाइट-बॉल फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-1 से हार के बाद, बोर्ड ने शाहीन को कप्तानी से हटा दिया।

बाबर आजम को फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले कप्तान नियुक्त किया गया। शाहिद अफरीदी और कुछ पूर्व क्रिकेटर्स ने बोर्ड के फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद शाहिद अफरीदी ने कहा था कि, बाबर को शाहीन पर भरोसा करना चाहिए था और वापस से कमान नहीं संभालनी चाहिए थी। इससे साफ पता चलता है कि शाहीन और बाबर के बीच कुछ ठीक नहीं है, लेकिन दोनों में से किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए पहले टेस्ट मैच का हाल-

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की बात करें तो, मेजबान टीम ने पहली पारी 448 रनों पर घोषित की थी। मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 171 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके जवाब में, बांग्लादेश ने पहली पारी में 565 रन बनाए, मुशफिकुर रहीम ने सर्वाधिक 191 रनों की शानदार पारी खेली।

दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। मेहदी हसन मिराज ने 4 और शाकिब अल हसन ने 3 विकेट लिए। वहीं, पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। फिर बांग्लादेश ने 6.3 ओवरों में 30 रनों के लक्ष्य का पीछा कर शानदार जीत दर्ज की।

আরো ताजा खबर

“उन्हें सबसे पहले टीम से बाहर किया जाता है” – मोहम्मद सिराज को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Mohammed Siraj(Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर...

“बेहद निराशाजनक” – स्कॉट एडवर्ड्स और पॉल स्टर्लिंग समेत कई कप्तानों ने की ICC के नए वनडे वर्ल्ड कप फॉर्मेट की आलोचना

Players criticise ICC’s revamped ODI World Cup format (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के लिए नए फॉर्मेट को मंजूरी दिए जाने के बाद,...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 3rd ODI: match preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 19 जुलाई 2026 को लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का...

‘उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कई महान काम किए’ – सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर माइकल होल्डिंग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Michael Holding pays tribute to the late Sir Garfield Sobers (image via getty) वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने सर गारफील्ड सोबर्स को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, जिनका 17...