Skip to main content

ताजा खबर

शाकिब अल हसन पर मजदूर की हत्या का आरोप, टीम से तुरंत हटाने का मिला ऑर्डर

Shakib Al Hasan (Photo Source: X/Twitter)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। शाकिब अल हसन पर हत्या का गंभीर आरोप है, यह जानकारी बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया ने दी है।

शाकिब अल हसन पर लगे हत्या के आरोप

मृतक रुबेल के पिता ने शाकिब के खिलाफ ढाका के एडबोर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि रुबेल एक मजदूर था और बांग्लादेश में आंदोलन के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी।

शाकिब अल हसन के अलावा एक्टर फिरदौस अहमद के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शाकिब इस मामले में 28वां और फिरदौस 55वीं आरोपी है। अन्य आरोपियों में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, ओबैदुल कादर समेत 154 लोगों के नाम शामिल हैं। इसमें 400 से 500 अज्ञात लोगों के नाम भी शामिल हैं।

कैसे हुए रूबेल की मौत?

रुबेल ने एडबोर में रिंग रोड पर एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। विरोध रैली के दौरान अज्ञात लोगों ने भीड़ पर गोलियां चला दीं। इस चक्कर में रुबेल को सीने और पेट में गोली लगी और उसकी 7 अगस्त को मौत हो गई। शाकिब उस समय शेख हसीना के कार्यकाल में सांसद थे। इसलिए उन्हें भी इस मामले में लपेटे में लिया गया है।

शाकिब अल हसन को टीम से हटाने का मिला ऑर्डर  

रविवार, 24 अगस्त को bdcrictime.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद, सुप्रीम कोर्ट के वकील बेरिस्टर शाजिब महमूद आलम ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें शाकिब को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से तुरंत हटाने की मांग की गई है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कानूनी नोटिस के अनुसार, इस ऑलराउंडर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के तहत बांग्लादेश के लिए खेलना जारी रखने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज हो गया है।

शाकिब इस समय पाकिस्तान में हैं और रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में खेल रहे हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...