Skip to main content

ताजा खबर

Shikhar Dhawan Love Story: टीम इंडिया के गब्बर की दिल तोड़ देने वाली लवस्टोरी… फेसबुक पर हुआ प्यार, फिर 11 साल बाद तलाक

Shikhar Dhawan Love Story: टीम इंडिया के गब्बर की दिल तोड़ देने वाली लवस्टोरी… फेसबुक पर हुआ प्यार, फिर 11 साल बाद तलाक

Shikhar Dhawan and Aesha Mukerji. (Image Source: Instagram)

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन अब खेल के मैदान में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। शिखर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने रिटायरमेंट की जानकारी फैंस को दी। वीडियो में क्रिकेटर काफी इमोशनल नजर आए। वैसे आपको बता दें कि शिखर धवन की शादीशुदा जिंदगी भी काफी उतार-चढाव से भरी रही है लेकिन आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।

आपको बता दें कि गब्बर (शिखर धवन) की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की रहने वालीं आयशा मुखर्जी से शादी की थी। बता दें कि आयशा का बचपन ऑस्ट्रेलिया में बीता है और वो पूर्व किक बॉक्सर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी।

कुछ इस तरह से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

बताया जाता है कि साल 2009 में शिखर ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। आधे घंटे के अंदर ही दोनों में बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिनों तक दोनों में बातचीत का सिलसिला चलता रहा और फिर उन्होंने मिलना-जुलना भी शुरू किया।

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी को क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मिलवाया था। ऐसा कहा जाता है कि आयशा पहले से हरभजन की दोस्त रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा मुखर्जी पहले से शादीशुदा थीं और उनकी दो बेटियां भी थीं। साल 2012 में ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन पति से अलग होने के तुरंत बाद ही आयशा ने शिखर धवन से शादी कर ली। बता दें कि शिखर और आयशा खेल के प्रति काफी जुनूनी रहे हैं इसलिए उन्होंने शादी को थोड़ा लेट करने की कोशिश की लेकिन शिखर के पिता चाहते थे कि क्रिकेटर तुरंत शादी कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि आयशा उम्र में शिखर धवन से 10 साल बड़ी थीं। इसके बाद दोनों ने 30 अक्टूबर 2012 को शादी रचा ली।

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने शादी के दो साल बाद साल 2014 में उनके बेटे जोरावर का जन्म हुआ। भले ही आयशा अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई की वजह से ऑस्ट्रेलिया में रहती हों लेकिन अपने पति को बड़े मैचों, दौरों और IPL में सपोर्ट करने के लिए वो हमेशा साथ दिखाई देती थीं। दोनों का रिश्ता काफी ठीक चल रहा था कि साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों के तलाक की खबरों ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया था। ये कपल भले ही अलग हो गया हो लेकिन आज तक दोनों में से किसी ने भी अपना रिश्ता टूटने की वजह नहीं बताई थी

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...