Skip to main content

ताजा खबर

Reports: बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन पर लगा हत्या का आरोप, FIR हुआ दर्ज, जानें पूरा मामला

Reports: बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन पर लगा हत्या का आरोप, FIR हुआ दर्ज, जानें पूरा मामला

Shakib Al Hasan (Photo Source: X/Twitter)

बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाड़ी शाकिब अल हसन के खिलाफ हत्या का मामला का दर्ज किया गया है। मृतक के पिता रफीकुल इस्लाम ने ढाका के अदबोर पुलिस स्टेशन में शाकिब और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक ढाका के एडबोर रिंग रोड पर एक रैली के दौरान सीने और पेट में गोली मार कर रुबेल की हत्या कर दी गई थी। रुबेल को अस्तपताल ले जाया गया, लेकिन 7 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि, रुबेल सरकार के खिलाफ रैलियों में शामिल थे और इसके बाद दुर्घटना हुई।

बांग्लादेशी एक्टर पर भी लगा आरोप

शाकिब अल हसन के अलावा बांग्लादेशी एक्टर फिरदौस अहमद के खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज किया गया है। शाकिब इस मामले में 28वें और फिरदौस 55वें आरोपी है। गौरतलब है कि, शाकिब और फिरदौस दोनों शेख हसीना की अवामी लीग पॉलिटिकल पार्टी का हिस्सा थे, और शाकिब हसीना की सरकार में पूर्व सासंद भी थे। ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक 400-500 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है।

सरकार के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान करीबन 450 से अधिक लोग मारे गए थे। बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए पूर्व पीएम शेख हसीना देश छोड़कर भाग गई थी। वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें, नजमुल हसन शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान 15 सालों से अधिक समय तक खेल मंत्री थे। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान फारूक अहमद नजमुल हसन को पद से हटाकर बीसीबी के नए अध्यक्ष बने हैं।

पाकिस्तान दौरे का हिस्सा है शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन इस वक्त पाकिस्तान दौरे पर है, जहां टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। देश में मौजूदा राजनीतिक संकट के बावजूद शाकिब को पाकिस्तान दौरे में भाग लेने के लिए अंतरिम सरकार से अनुमति मिली है। शाकिब ने अब तक अपने खिलाफ दर्ज हत्या के मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...