Skip to main content

ताजा खबर

5 नहीं बल्कि 6 दिनों का खेला जाएगा श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबला, जाने क्या है पूरा मामला

5 नहीं बल्कि 6 दिनों का खेला जाएगा श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबला, जाने क्या है पूरा मामला

Srilanka Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान दोनों टीमों को एक दिन का रेस्ट डे (Rest Day) भी मिलेगा।

बता दें, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच यह दो मैच की टेस्ट सीरीज अगले महीने सितंबर से शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 18 सितंबर से 23 सितंबर तक गाले में खेला जाएगा। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के कारण 21 सितंबर को दोनों टीमों को रेस्ट डे (Rest Day) मिलेगा।

टेस्ट क्रिकेट के शुरुआती दिनों में Rest Day काफी साधारण बात थी खासतौर पर इंग्लैंड में जहां रविवार को ब्रेक होता था। आखिरी बार जब श्रीलंका ने किसी टेस्ट को होस्ट किया था और उसमें Rest Day भी था वो साल 2001 था। 2001 में श्रीलंका ने जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज होस्ट की थी और Poya Day की वजह से मेजबान के यहां Rest Day भी रखा गया था। हाल के मामलों की बात की जाए तो 2008 में बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के कारण श्रीलंका के खिलाफ ढाका में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान Rest Day भी लागू किया गया था।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में न्यूजीलैंड और श्रीलंका अपने पायदान को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में श्रीलंका इस समय तीसरे पायदान पर है जबकि न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर। दोनों ही टीमें आगामी सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी। जहां एक तरफ पहला टेस्ट 18 सितंबर से शुरू हो रहा है वहीं दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच 26 सितंबर से शुरू होगा। इस समय श्रीलंका टीम इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं के घर में तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है।

अभी तक श्रीलंका का प्रदर्शन इस टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को श्रीलंका अपने नाम जरुर करना चाहेगा। इसके बाद श्रीलंका की निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने पर होगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...