Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मोहम्मद रिजवान ने एक हाथ से पकड़ा हैरतंगेज कैच, 12 रन बनाकर आउट हुआ बांग्लादेशी ओपनर

VIDEO मोहम्मद रिजवान ने एक हाथ से पकड़ा हैरतंगेज कैच 12 रन बनाकर आउट हुआ बांग्लादेशी ओपनर

Mohammad Rizwan

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने पहली पारी 448 रनों पर घोषित की थी। दूसरे दिन के खेल के अंत तक बांग्लादेश ने पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बनाए थे।

जाकिर हसन और शादनाम इस्लाम की मंशा बड़ी ओपनिंग साझेदारी निभाने की थी। लेकिन तीसरे दिन की शुरुआत होते ही मोहम्मद रिजवान ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। रिजवान ने नसीम शाह की गेंद पर जाकिर हसन को आउट करने के लिए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तेजी से उछलकर मोहम्मद रिजवान ने पकड़ा कैच

पाकिस्तान की ओर से 17वां ओवर नसीम शाह ने डाला। ओवर की पांचवीं गेंद पर जाकिर हसन शॉट लगाने चाहते थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद पीछे की ओर चली गई और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने बिना कोई गलती के एक हाथ से कैच लपक लिया। बता दें, गेंद रिजवान से थोड़ी दूर थी, लेकिन वे तेजी से उछलकर कैच लपकने में कामयाब रहे। बांग्लादेशी ओपनर जाकिर हसन 58 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए।

देखें वीडियो-

पहली पारी में रिजवान ने बनाए नाबाद 171 रन

बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम स्ट्रगल करती हुई नजर आ रही थी। टीम ने मात्र 16 रन के स्कोर पर तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद फिर सऊद शकील और सईम अयूब के बीच 98 रनों की साझेदारी ने टीम को वापसी दिलाई थी। सईम अयूब ने 98 गेंदों में 56 रन की पारी खेली थी। वहीं, फिर खेल के दूसरे दिन मोहम्मद रिजवान और सउद शकील की जोड़ी ने टीम को मजबूत स्थिति में रखा।

दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 240 रनों की साझेदारी हुई। सऊद शकील ने 261 गेंदों में 141 रन बनाए। वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 239 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 171 रनों की नाबाद पारी खेली। यह टेस्ट फॉर्मेट में रिजवान का तीसरा शतक भी है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...