Skip to main content

ताजा खबर

अगर KKR ने रिलीज किया तो RCB के लिए खेलना चाहते हैं रिंकू सिंह, पढ़ें क्या है पूरा मामला? 

Rinku Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आईपीएल टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के लिए खेलने की इच्छा जताई है, अगर आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले उनकी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) उन्हें रिलीज करती है तो। साथ ही 26 वर्षीय रिंकू विराट कोहली की वजह से भी आरसीबी के लिए आईपीएल में क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 में कमाल के प्रदर्शन के बाद, रिंकू भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे। इसके अलावा जब टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब केकेआर ने जीता, तो रिंकू ने मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही आईपीएल के एक मुकाबले में रिंकू के यश दयाल के खिलाफ लगातार पांच गेंदों पर छक्का लगाना कौन भूल सकता है।

हालांकि, जब रिंकू सिंह से पूछा गया कि अगर KKR उन्हें रिलीज करती है, तो कौनसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए वह खेलना चाहेंगे, तो रिंकू ने बिना किसी जिझक के आरसीबी का नाम लिया है। बता दें कि हाल में ही न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू में रिंकू ने कहा- आरसीबी, क्योंकि वहां पर विराट कोहली हैं।

साथ ही रिंकू ने दिलीप ट्राॅफी के लिए सेलेक्ट ना होने पर कहा- मैंने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, मैंने ज्यादा रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेले, केवल 2-3 मैच खेले और मैंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, इसलिए मेरा चयन नहीं किया गया। उम्मीद है कि अगले मैचों के लिए मेरा नाम शामिल किया जाएगा।

रिंकू सिंह के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, रिंकू के क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया के लिए 2 वनडे, 23 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 55 वनडे और 418 टी20 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 45 आईपीएल में मैचों में 143.34 के स्ट्राइक रेट से कुल 893 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

28 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप टीम में कोर्टीन-कोलमैन को शामिल किया गया इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप टीम में टीनएज लेफ्ट-आर्म स्पिनर टिली...

SM Trends: 28 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने मंगलवार (28 अप्रैल) को दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक क्रिकेट अकादमी के उद्घाटन समारोह...

IPL 2026, Match 41: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

मुंबई इंडियंस एक छोटे से ब्रेक के बाद बुधवार, 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में शानदार फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करने के लिए लौट रही है।...

केएल राहुल ने रचा इतिहास, संजू सैमसन को इस मामले में छोड़ा पीछे

KL Rahul (Image credit Twitter – X) केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक ऐसी पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब...