
दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 के पहले सीजन को सफल बनाने और इसको बढ़ावा देने के लिए, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 17 अगस्त को सीजन के पहले मैच में खेलने का फैसला लिया है। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 की शुरुआत की है। पहला सीजन 17 अगस्त से शुरू हो रहा है और इस टूर्नामेंट में कई भारतीय खिलाड़ी और आईपीएल के सितारे नजर आएंगे।
टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, पंत सिर्फ एक ही मुकाबला खेलेंगे, उन्होंने इसको लेकर पहले ही आयोजकों को सूचित कर दिया है। ऋषभ पंत पुरानी दिल्ली 6 टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे और उनका पहला मुकाबला साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ होगा। साउथ दिल्ली टीम की कप्तानी आयुष बडोनी करेंगे। वहीं, पंत के साथ ईशांत शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे, जो पुरानी दिल्ली 6 टीम का हिस्सा हैं।
ऋषभ पंत की उपलब्धता हमेशा से डीपीएल के आयोजकों के लिए चिंता का कारण थी, क्योंकि पंत टीम इंडिया का हिस्सा हैं और ऐसे में उनका शेड्यूल काफी व्यस्त रहता है। हालांकि, वे पहला मैच खेलने के लिए तैयार हो गए हैं।
DPL के पहले मैच के बाद लाल गेंद की ट्रेनिंग पर लौट आएंगे ऋषभ पंत
टाइम्स ऑफ इंडिया को पंत के करीबी सूत्रों ने बताया, “ऋषभ ने DPLटी20 का पहला मैच खेलने के लिए सहमति जताई है, क्योंकि वह इस पहल का हिस्सा बनना चाहते हैं जो दिल्ली में युवाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगी। वह अपने करियर में दिल्ली क्रिकेट द्वारा निभाई गई भूमिका को स्वीकार करते हैं। हालांकि, उनके लिए खुद का ख्याल रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि आने वाला टेस्ट सीजन लंबा है।”
सूत्र ने आगे कहा, “देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से फिट होना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वह डीपीएल के पहले मैच के बाद लाल गेंद की ट्रेनिंग पर लौट आएंगे और सितंबर के पहले सप्ताह में दलीप ट्रॉफी से शुरू होने वाले लंबे फॉर्मेट के सीजन की तैयारी शुरू करेंगे। DDCA और पुरानी दिल्ली 6 मैनेजमेंट ऋषभ के इस कदम की सराहना करता है और उनकी प्रतिबद्धताओं का भी सम्मान करता है।”
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

