
Dinesh Karthik & MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)
पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 के बाद खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें मेंटर-कम-बैटिंग कोच के तौर पर नियुक्त किया है। कार्तिक SA20 के तीसरे सीजन में पार्ल रॉयल्स के खेलते हुए नजर आएंगे।
इस बीच दिनेश कार्तिक ने हाल ही में ऑल-टाइम भारतीय प्लेइंग 11 चुनी है, जिसमें उन्होंने पांच बल्लेबाज, दो ऑलराउंडर, दो स्पिनर, और दो तेज गेंदबाजों को जगह दी है।
वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा को ओपनर के तौर पर मिली प्लेइंग 11 में जगह
दिनेश कार्तिक ने अपने ऑल-टाइम प्लेइंग 11 में वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा को ओपनर के तौर पर चुना है। दोनों ही बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग का स्ट्राइक रेट 100 और टेस्ट में 82.23 का है। वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा हाल ही में भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है, उन्होंने 156.70 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए थे।
मिडिल ऑर्डर में द्रविड़, तेंदुलकर और कोहली
दिनेश कार्तिक ने फिर पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को नंबर-3, मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को नंबर-4 और विराट कोहली को नंबर-5 पर रखा है। राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के द वॉल कहे जाते हैं, उन्होंने भारत के लिए 24 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 48 शतक और 146 अर्धशतक शामिल है। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 100 शतक जमाएं हैं, और वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज है।
ऑलराउंडर- युवराज सिंह और रवींद्र जडेजा
कार्तिक ने ऑलराउंडर के रूप में अपनी टीम में युवराज सिंह और रवींद्र जडेजा को जगह दी है। युवराज सिंह भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर माने जाते हैं, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं, रवींद्र जडेजा ने पिछले 10 सालों से भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में गेंद और बल्ले से अपना जलवा दिखाया है।
गेंदबाज- अश्विन, अनिल कुंबले, बुमराह और जहीर खान
दिनेश कार्तिक ने अपने प्लेइंग 11 में स्पिनर के रूप में रविचंद्रन अश्विन और दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले को जगह दी है। वहीं, तेज गेंदबाजी डिपॉर्टमेंट में जसप्रीत बुमराह और पूर्व खिलाड़ी जहीर खान को जगह दी है। जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। वहीं, जहीर खान ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 से अधिक विकेट लिए हैं।
दिनेश कार्तिक की ऑल-टाइम प्लेइंग 11– वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान
12वां खिलाड़ी- हरभजन सिंह
IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा
IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ
आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!
14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

