Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024 Squads: BCCI ने टूर्नामेंट के लिए किया चार टीमों का ऐलान, इन प्लेयर्स को बनाया कप्तान

Duleep Trophy 2024 Squads: BCCI ने टूर्नामेंट के लिए किया चार टीमों का ऐलान, इन प्लेयर्स को बनाया कप्तान
(Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार, 14 अगस्त को आगामी दलीप ट्रॉफी 2024-2025 के पहले दौर के लिए स्क्वॉड का ऐलान किया है। टूर्नामेंट के लिए शुभमन गिल, अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट 5 सितंबर, 2024 को शुरू होने वाला है और यह अनंतपुर, आंध्र प्रदेश और बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को टूर्नामेंट से आराम दिया गया है जबकि सीनियर क्रिकेटर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले ब्रेक दिया गया है। दूसरी ओर, सेलेक्टर्स ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए चुना जाएगा, वे पहले दौर के बाद टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे और उनकी जगह अन्य खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा।

इस बीच, युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी की टूर्नामेंट में भागीदारी चोट के अधीन है। वह चोट की वजह से हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए थे और अगर क्रिकेटर पूरी फिटनेस हासिल करने में कामयाब रहे, तो वह बी टीम में शामिल होंगे। उनके बाहर होने की स्थिति में चयनकर्ता किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान करेंगे।

सीनियर क्रिकेटर केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा और सूर्यकुमार यादव टूर्नामेंट के पहले दौर में खेलेंगे। पंत की फिटनेस पर बारीकी से नजर रखी जाएगी और अगर वह खुद को साबित करने में कामयाब रहे, तो कीपर-बल्लेबाज भारत की टेस्ट टीम में जगह बना सकते हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नजरें प्रसिद्ध कृष्णा पर रहेंगी, जो चोट की वजह से लंबे समय बाद वापसी करेंगे।

Duleep Trophy 2024 squads: टूर्नामेंट के पहले दौर के लिए चार टीमें

टीम ए: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियान, कुलदीप यादव, आकाश दीप , प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, अवेश खान, विदवथ कवरप्पा, कुमार कुशाग्र और शास्वत रावत।

टीम बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी (फिटनेस के अधीन), वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी और एन जगदीशन (विकेटकीपर)।

टीम सी: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, उमरान मलिक, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर) और संदीप वॉरियर।

टीम डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर) और सौरभ कुमार।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...