Skip to main content

ताजा खबर

युजवेंद्र चहल ने One Day Cup में छोड़ी अपनी छाप, इंग्लिश बल्लेबाजों की जमकर लगाई क्लास

युजवेंद्र चहल ने One Day Cup में छोड़ी अपनी छाप इंग्लिश बल्लेबाजों की जमकर लगाई क्लास

Yuzvendra Chahal (Pic Source-X)

इंग्लैंड घरेलू वनडे कप 2024 में भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नॉर्थम्पटनशायर की ओर से 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस मैच में 10 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट झटके। अपने गेंदबाजी स्पेल के दौरान उन्होंने 5 मेडन भी फेंके।

बता दें, यह मुकाबला नॉर्थम्पटनशायर और केंट के बीच में खेला जा रहा है। युजवेंद्र चहल ने केंट के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और लगातार अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने इस मैच में सबसे पहले एकांश सिंह का विकेट लिया। इसके बाद शानदार स्पिनर ने जेडन डेनली को भी वापस पवेलियन की राह दिखाई।

चहल ने Beyers Swanepoel का भी विकेट अपने नाम किया। भारतीय स्पिनर ने Grant Stewart के रूप में अपना चौथा विकेट झटका जबकि नाथन गिलक्रिस्ट का विकेट लेकर उन्होंने इस मैच में अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी की वजह से पहले बल्लेबाजी करते हुए केंट 82 रन पर ऑलआउट हो गया।

नॉर्थम्पटनशायर को मैच जीतने के लिए 83 रनों की जरूरत है

नॉर्थम्पटनशायर को यह मैच जीतने के लिए 83 रनों की जरूरत है। बता दें, पिछले काफी समय से युजवेंद्र चहल को भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए देखा नहीं गया है। उन्हें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में भी शामिल किया गया था लेकिन अनुभवी स्पिनर को एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला था। यही नहीं श्रीलंका के खिलाफ खेली गई व्हाइट बॉल सीरीज में भी इस अनुभवी खिलाड़ी को भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई थी।

हालांकि इंग्लैंड घरेलू वनडे कप 2024 के महत्वपूर्ण मैच में चहल ने नॉर्थम्पटनशायर की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए तमाम क्रिकेट फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया है। सभी लोग चहल को एक बार फिर से भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेते हुए देखना चाहते हैं। बहुत जल्द चहल को एक बार फिर से भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...