Skip to main content

ताजा खबर

युजवेंद्र चहल को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में न चुने जाने की असली वजह है ये, करियर हो सकता है खत्म!

युजवेंद्र चहल को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में न चुने जाने की असली वजह है ये करियर हो सकता है खत्म

Yuzvendra Chahal (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटपति राजू (Venkatapathy Raju) ने भारत के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए दोनों टी20 और वनडे फॉर्मेट टीमों से युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के बाहर होने पर ऐसा बयान दिया है जिसने फिर से जंग छेड़ दी है। गौरतलब है कि, चहल को टीम में लंबे समय से मौका न दिए जाने की वजह से यह बात क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस बारे में बात करते हुए राजू ने बताया कि चहल एक शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन टीम फिलहाल हरफनमौला खिलाड़ियों पर केंद्रित हो रही है। जिसकी वजह से रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों को चहल पर तरजीह दी गई, जो एक विशेषज्ञ गेंदबाज और बल्लेबाज भी हैं।

राजू ने कहा कि इन ऑल राउंडर खिलाड़ियों की वजह से किसी भी स्पेशलिस्ट गेंदबाज के लिए प्लेइंग11 में जगह सुरक्षित करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से वेंकटपति राजू ने कहा-

“आपको हमेशा खुद पर विश्वास रखना चाहिए। चहल एक शानदार गेंदबाज रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्य से, हम ऑलराउंडरों पर अधिक ध्यान देते हैं। यही कारण है कि हमारे पास जडेजा थे, फिर हमारे पास अक्षर पटेल और कुलदीप यादव थे। अगर अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा Squad का हिस्सा हैं तो आप उन्हें प्लेइंग11 से दूर नहीं रख सकते।”

“युजी एक शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन वह इसलिए टीम से बाहर हो गए क्योंकि उन्होंने पर्याप्त मैच नहीं खेले हैं। ऐसा नहीं है कि आप बूढ़े हो गए हैं या कुछ भी आपसे दूर है। आप हमेशा अच्छे मैच खेल सकते हैं, वापसी कर सकते हैं और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अब, सभी चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अभी खिलाड़ियों को चुनने में बहुत वेरायटी है।”

“इस तरह की वेरायटी में किसी को चुनने के लिए असली हिम्मत की जरूरत होती है। उम्मीद है कि वह बहुत सारे घरेलू क्रिकेट खेलेंगे और मजबूत वापसी करेंगे।”

আরো ताजा खबर

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...