Skip to main content

ताजा खबर

Navdeep Saini और कोच गंभीर के बीच है तगड़ा कनेक्शन, गेंदबाज ने की टीम इंडिया में वापसी की तैयारी शुरू

Navdeep Saini और कोच गंभीर के बीच है तगड़ा कनेक्शन, गेंदबाज ने की टीम इंडिया में वापसी की तैयारी शुरू

(Image Credit- Instagram)

एक दौर ऐसा आया था टीम इंडिया में जब Navdeep Saini की रफ्तार सुर्खियां बटोरती थी, लेकिन सैनी जिस तेजी से भारतीय टीम में आए थे उतनी ही तेजी से उनकी टीम से छुट्टी भी हो गई। दूसरी ओर नवदीप को अभी भी टीम में वापसी की उम्मीद है और रफ्तार का ये सौदागर दिन-रात इंटरनेशनल क्रिकेट दोबारा से खेलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।

गौतम गंभीर के खास हैं Navdeep Saini

जी हां, तेज गेंदबाज Navdeep Saini का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जो टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के खास है। सैनी ने जब दिल्ली टीम से अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था, तब गंभीर दिल्ली टीम के कप्तान थे और कई मौकों पर गौतम गंभीर ने नवदीप को बैक करते हुए उनका साथ दिया था।

टीम इंडिया में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं Navdeep Saini

*Navdeep Saini सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव, इंस्टा स्टोरी पर शेयर की तस्वीरें।
*फिटनेस पर रहता है गेंदबाज का फोकस, तस्वीर में सैनी GYM में आ रहे हैंं नजर।
*ऐसी तस्वीरें शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी, गंभीर करवा सकते हैं टीम इंडिया में वापसी।
*2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर चुने गए थे नवदीप, लेकिन टेस्ट मैच खेलने का नहीं मिला मौका।

गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी कर लेता है ये खिलाड़ी

View this post on Instagram

A post shared by Navdeep Saini (@navdeep_saini10_official)

टीम इंडिया से आखिरी मैच कब खेला था इस गेंदबाज ने?

नवदीप सैनी ने टीम इंडिया से अपना डेब्यू साल 2019 में किया था, उसके बाद लगातार इस खिलाड़ी को अपनी रफ्तार के चलते मौके मिल रहे थे। लेकिन फिर सैनी अचानक टीम से बाहर हो गए, ऐसे में इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था। वैसे नवदीप अभी तक टीम इंडिया से 2 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 4 विकेट हैं। तो 8 वनडे मैचों में इस खिलाड़ी ने 11 बल्लेबाजों को आउट किया है, 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सैनी 13 विकेट अपने खाते में डाल चुके हैं। दूसरी ओर ये तेज गेंदबाज IPL में RR टीम का हिस्सा है, लेकिन इस सीजन सैनी को ज्यादा मौके नहीं मिले थे।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...