
Rishabh Pant and Navdeep Saini (Image Credit- Twitter X)
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के पहले सीजन में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और हर्षित राणा खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
तो वहीं इसको लेकर दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (DDCA) और दिल्ली प्रीमियर लीग के अध्यक्ष रोहन जेटली (Rohan Jaitley) ने भी बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि अगस्त 2024 के बाद, टूर्नामेंट के चरणों में शुरू होने की उम्मीद है।
दूसरी ओर, दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मैन्स और वीमेंस टीमों के मैच होंगे। सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। साथ ही टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 28 जुलाई को आयोजित होगी, और कुल 6 टीमों की खरीददारी के लिए 49.65 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।
रोहन जेटली ने दिया बड़ा बयान
तो वहीं टूर्नामेंट को लेकर हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रोहन जेटली ने कहा- ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, हर्षित राणा और अन्य भारतीय खिलाड़ी DPL के पहले सीजन में भाग लेंगे। मेरी ऋषभ पंत से बात हुई और उन्होंने मुझसे लीग में भाग लेने का वादा किया है, लेकिन यह केवल उनकी उपलब्धता और राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं पर निर्भर करता है। लेकिन फिलहाल वह खेलेंगे, नवदीप और हर्षित भी लीग में शामिल होंगे।
साथ ही टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा- लीग निश्चित रूप से उन खिलाड़ियों के लिए एक शानदार मौका होगा, जो नेट्स पर कड़ी मेहनत करते हैं और उन्हें किसी बड़े टूर्नामेंट में मौका नहीं मिला है।
जब मैं अपने शुरुआती दिनों में खेलता था, तो हमें विभिन्न लीगों में खेलने का इस प्रकार का अवसर नहीं मिलता था। अब मेरा बेटा खेल रहा है, मुझे खुशी है कि उसे वे अवसर मिलेंगे। तो हां, यहां पर एक बहुत अच्छा मौका है।
बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल
सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान
‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई
38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

