Skip to main content

ताजा खबर

IRE-W vs SL-W: महिला क्रिकेट को लेकर आयरलैंड में दिखा गजब का क्रेज, हजारों लोग पहुंचे मैच देखने

IRE-W vs SL-W: महिला क्रिकेट को लेकर आयरलैंड में दिखा गजब का क्रेज, हजारों लोग पहुंचे मैच देखने

Ireland women vs Sri Lanka women. (Source – Twitter/X)

IRE-W vs SL-W: श्रीलंका महिला की टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच इस दौरे पर दो टी-20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज का पहला मैच 11 अगस्त की डबलिन में खेला गया। जहां आयरलैंड की महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हार-जीत से ज्यादा जिस चीज ने इस मैच में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया वो था महिला क्रिकेट को लेकर आयरिश फैंस के बीच क्रेज।

दोनों महिला टीमों के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच को देखने के लिए 1100 से ज्यादा लोग मैदान पर पहुंचे थे। फैंस की मौजूदगी ने दोनों टीमों के लिए इस मैच को और यादगार बना दिया। दोनों टीमों में मौजूद खिलाड़ियों में से किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतने सारे लोग इस मैच को देखने पहुंचेंगे।

IRE-W vs SL-W: कुछ ऐसा रहा पहले टी-20 मैच का हाल

मुकाबले की बात करें तो आयरिश टीम ने मैच में कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंत में उन्होंने हाई रैंक वाले विपक्षी टीम के आगे घुटने टेक दिए। हालांकि, घरेलू टीम ने सीरीज के दूसरे मैच से पहले हेड कोच एड जॉयस के साथ काम करने की क्षमता की उत्साहजनक झलक दिखाई। टीम के लिए एक पॉजिटिव बात ये थी कि, टॉप छह आयरिश बल्लेबाजों में से पांच ने डबल डिजिट का स्कोर बनाया और क्रीज पर सहज दिखे।

वहीं नकारात्मक चीजों के बारे में बात करें तो गेबी लुईस (33 गेंदों में 39 रन), ओर्ला प्रेंडरगैस्ट (27 गेंदों में 29 रन) और लौरा डेलानी (21 गेंदों में 25 रन) के साथ कोई भी अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया। अंत में रेबेका स्टोकेल के कैमियो (16 में से 21*) ने आयरिश टीम को 145-6 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

वहीं, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद श्रीलंकाई टीम ने पहले गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं जब बारी आई रन चेज की तो हर्षिता समरविक्रमा ने 45 गेंदों में 86* रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। श्रीलंका की टीम ने 7 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया। सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को उसी मैदान पर खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...