Skip to main content

ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव बुची बाबू टूर्नामेंट के जरिए करना चाहते हैं टेस्ट में वापसी, कहा- “देश के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना…”

सूर्यकुमार यादव बुची बाबू टूर्नामेंट के जरिए करना चाहते हैं टेस्ट में वापसी, कहा- “देश के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना…”

Suryakumar Yadav (Photo Source: Getty Images)

सूर्यकुमार यादव सरफराज खान की कप्तानी में मुंबई के लिए बुची बाबू टूर्नामेंट 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। सूर्या ने फरवरी 2023 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था। डेब्यू पर वह 20 गेंदों में मात्र 8 रन बना पाए थे, जिसके बाद वह चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए थे।

टेस्ट डेब्यू में फेल होने के बाद सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से भारत के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने हाल ही में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने की इच्छा जताई है, और कहा कि बुची बाबू टूर्नामेंट उन्हें रेड-बॉल टूर्नामेंट के लिए मदद करेगा।

इस टूर्नामेंट से रेड बॉल क्रिकेट में अच्छा अभ्यास मिलेगा- सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने टाइम्स ऑफ इंडिया पर बात करते हुए कहा,

मैं भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहता हूं। बुची बाबू में खेलने से मुझे इस सीजन में रेड बॉल टूर्नामेंट के लिए अच्छा अभ्यास मिलेगा।

मुंबई टीम के मुख्य चयनकर्ता संजय पाटिल ने भी सूर्यकुमार यादव के टीम से जुड़ने को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा,

सूर्या ने मुझे बस यह बताने के लिए फोन किया कि वह बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलना चाहता है, और दूसरे मैच (27-30 अगस्त तक उसी स्थान पर TNCA XI) से उपलब्ध रहेगा। उनके जैसा कौन खिलाड़ी नहीं चाहेगा कि वह उनके लिए खेले? यह मुंबई के लिए बहुत बड़ा बूस्ट है और मैं उनके इस कदम से बहुत खुश हूं। 

बुची बाबू टूर्नामेंट के लिए मुंबई का स्क्वॉड-

सरफराज खान (कप्तान), दिव्यांश सक्सेना, अमोघ भटकल, अखिल हेरवाडकर, सिद्धेश लाड, मुशीर खान, नूतन गोयल, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तामोरे, प्रसाद पवार, तनुश कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, हिमांशु सिंह, धनित राउत, सिल्वेस्टर डिसूजा , जुनैद खान, हर्ष तन्ना, और सूर्यकुमार यादव (27 अगस्त से उपलब्ध)

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सूर्या के प्रदर्शन पर डालें नजर-

सूर्यकुमार यादव ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अब तक 137 पारियों में 43.62 के औसत और 63.74 की स्ट्राइक रेट से 5628 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 29 अर्धशतक शामिल है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...