Skip to main content

ताजा खबर

व्हाइट बॉल फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ चुके एडम जम्पा अब टेस्ट क्रिकेट में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए हैं बेताब

Adam Zampa (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहतरीन स्पिनर एडम जम्पा का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। एडम जम्पा को आधुनिक युग के व्हाइट बॉल प्रारूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है। भले ही वनडे और टी20 प्रारूप में एडम जम्पा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है लेकिन अभी तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू नहीं किया है।

2017 से एडम जम्पा ने सिर्फ 6 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं। पिछले 5 सालों में उन्होंने सिर्फ दो लाल गेंद मुकाबलों में भाग लिया है। बता दें, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने अभी तक अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से 99 वनडे और 87 टी20 मुकाबले खेले हैं और इसमें उन्होंने क्रमश 169 विकेट और 105 विकेट झटके हैं। हालांकि अनुभवी खिलाड़ी को अभी भी उन्हें उनकी मेडन टेस्ट कैप नहीं मिली है।

हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वो इस बात से काफी निराश थे जब ऑस्ट्रेलिया टीम ने पिछले साल भारत का टेस्ट दौरा किया था और उनकी जगह चयनकर्ताओं ने माइकल स्वीपसन को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया था।

एडम जम्पा ने फाइनल वर्ड पॉडकास्ट पर बताया कि, ‘मुझे लगता है कि मैं अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेल सकता हूं। मेरे हिसाब से अगर मैं लगातार शेफील्ड क्रिकेट के मुकाबले खेल रहा होता और जिस तरीके से मैं गेंदबाजी करता हूं और जिस तरीके का मैं गेंदबाज हूं मैं काफी अच्छा प्रदर्शन करता। पिछले कुछ सालों में मैंने जितने मैच खेले हैं वो इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।’

आगामी उपमहाद्वीप दौरे को लेकर एडम जम्पा ने दिया बड़ा बयान

एडम जम्पा ने आगे कहा कि, ‘अगर मेरा चयन आगामी उपमहाद्वीप में होता है तो लोग कहेंगे इसका औसत गेंदबाजी में 46 का है जो की सही नहीं है। लोग ऐसा कहेंगे और मैं इसको लेकर पक्का हूं लेकिन अगर मेरा चयन होता है तो मैं गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।’

एडम जम्पा का यही मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में भी वो अपनी छाप छोड़ सकते हैं बस उन्हें एक मौके की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया को बहुत जल्द भारत का भी दौरा करना है और एडम जम्पा इसमें जरूर भाग लेना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...