Skip to main content

ताजा खबर

विदेशी कोचों के साथ लैंग्वेज की समस्या है, हमें लैंग्वेज ट्रांसलेटर की जरूरत है: नसीम शाह

विदेशी कोचों के साथ लैंग्वेज की समस्या है हमें लैंग्वेज ट्रांसलेटर की जरूरत है नसीम शाह

Naseem Shah (Image Credit- Twitter)

विचारों के आदान-प्रदान के लिए भाषा एक बहुत ही जरूरी माध्यम है। तो वहीं इससे दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा पंसद किए जाना वाला खेल क्रिकेट भी अछूता नहीं रहा है। क्रिकेटरों को मैच खेलने से पहले प्लानिंग और बाकी जरूरी काम करने के लिए भाषा का इस्तेमाल करना पड़ता है।

तो वहीं जब खिलाड़ी इस काम को करते हैं, तो वे सबसे ज्यादा सहज अपनी लोकल या मातृ भाषा में रहते हैं। लेकिन जब उन्हें इससे अलग किसी भाषा में बोलना या समझना पड़ता है, और उन्होंने अगर वह भाषा नहीं सीखी है, तो उन्हें दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।

दूसरी ओर, अभी इसी मसले को लेकर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने अपने विचार सभी के सामने रखे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम के कोच विदेशी रहे हैं और वर्तमान व्हाइट बाॅल कोच गैरी कस्टर्न और जेसन गिलिप्सी है। कस्टर्न साउथ अफ्रीकी तो गिलिप्सी ऑस्ट्रेलियाई हैं और इंग्लिश में ज्यादा सहज है।

तो वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इंग्लिश की समझ तो जगजाहिर है। साथ ही जब नसीम विदेशी कोचों के साथ कुछ संवाद करते हैं और उन्हें यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण लगता है। साथ ही चुनौती को समाप्त करने के लिए नसीम ने एक लैंग्वेज ट्रांसलेटर की बात कही है।

नसीम शाह ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में नसीम शाह ने क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से कहा- विदेशी कोचों के साथ लैंग्वेज की समस्या है। हमें लैंग्वेज ट्रांसलेट करने वाले किसी की आवश्यकता है। अपनी भाषा में प्रशिक्षक से संवाद करना आसान होता है।

नसीम ने आगे वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के प्रदर्शन को लेकर कहा- हमारी वापसी अच्छी नहीं रही और हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली। आलोचना इसका हिस्सा है और हमें इसे तब तक सहना चाहिए जब तक चीजें बेहतर न हो जाएं। यह वापसी करने, बेहतर खेलने और एक टीम के रूप में प्रदर्शन करने का अच्छा मौका है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...