Skip to main content

ताजा खबर

IPL: मैं आईपीएल में फिर से कोचिंग करना पसंद करूंगा: रिकी पाॅन्टिंग 

IPL: मैं आईपीएल में फिर से कोचिंग करना पसंद करूंगा: रिकी पाॅन्टिंग 

Ricky Ponting (Image Credit- Twitter X)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रिकी पाॅन्टिंग (Ricky Ponting) का हेड कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ सफर जुलाई 2024 में समाप्त हो गया था। फ्रेंचाइजी का नाम जब साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स से दिल्ली कैपिटल्स हुआ, तब से पाॅन्टिंग टीम के साथ हेड कोच के रूप में काम कर रहे थे।

तो वहीं पाॅन्टिंग के जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने कहा था कि वे किसी भारतीय को टीम का नया कोच नियुक्त करना चाहते हैं, जो देश में रहकर लोकल खिलाड़ी का टैलेंट ढूंढकर उनको आगे बढ़ा सके, जो पाॅन्टिंग करने में असमर्थ थे।

तो वहीं अब 49 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने भी कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स कोचिंग को लेकर एक अलग दिशा में जाना चाहते थे और वह इसके लिए उपयुक्त नहीं थे। हालांकि, पाॅन्टिंग आगामी सीजन में अपनी वापसी के लिए बेहद ही उत्सुक हैं।

कई आईपीएल फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए कोच की तलाश कर रही हैं, तो उनमें से कई में पाॅन्टिंग फिट हो सकते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने से पहले पाॅन्टिंग मुंबई इंडियस के साथ काम कर चुके हैं।

मैं आईपीएल में फिर से कोचिंग करना पसंद करूंगा: रिकी पाॅन्टिंग

बता दें कि हाल में ही ICC Review के लेटेस्ट एपिसोड में रिकी पाॅन्टिंग ने कहा- मैं आईपीएल में फिर से कोचिंग करना पसंद करूंगा। जब भी मैं इसमें शामिल हुआ, तो मैंने हर साल बहुत अच्छा समय बिताया, चाहे वह एक खिलाड़ी के रूप में शुरुआती दिन हों या मुंबई में मुख्य कोच के रूप में कुछ साल।

पाॅन्टिंग ने आगे कहा- फिर मैंने हेड कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के साथ 7 सीजन बिताए, जो दुर्भाग्यपूर्ण कारगर नहीं रहा। मेरा वहां जाना कुछ चांदी के बर्तन लाने जैसा था, जोकि नहीं हुआ। उन्होंने (DC) यह स्पष्ट कर दिया कि वे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ, एक अलग दिशा में जाना चाहते हैं जो उन्हें ऑफ-सीजन के दौरान थोड़ा अधिक समय और थोड़ी अधिक उपलब्धता दे सके।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 3rd ODI: हैमिल्टन में बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे; बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द

NZ vs IND 3rd ODI: Match abandoned due to rain (image via BCCI/X) मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में लगातार बारिश ने खेल में खलल डाला, जिसके...

IPL 2027: अर्शदीप सिंह जाएंगे MI? ट्रेड डील की खबरों पर पिता ने तोड़ी चुप्पी; देखें वायरल वीडियो

Arshdeep Singh Father Opens Up on Pacer’s Reported Trade to Mumbai Indians (image via X) खबरों के अनुसार, भारतीय टीम के स्टार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, पंजाब...

10 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन...

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार! जिम्बाब्वे ने दोनों पारियों में जड़े 500+ रन; बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Zimbabwe make Test history with 500+ runs in both innings at Sharjah (image via X) सोमवार, 9 नवंबर को जिम्बाब्वे टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में पहली ऐसी...