Skip to main content

ताजा खबर

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, इस बेहतरीन स्पिनर पर लगे फिक्सिंग के आरोप

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका इस बेहतरीन स्पिनर पर लगे फिक्सिंग के आरोप

Praveen Jayawickrama (Pic Source-X)

श्रीलंका ने 7 अगस्त को खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में भारत को 110 रनों से हराया और तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। इस वनडे सीरीज में श्रीलंका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि इस सीरीज के खत्म होने के बाद श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। युवा स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा के ऊपर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

बता दें, प्रवीण जयविक्रमा को 2021 लंका प्रीमियर लीग में फिक्सिंग करने के लिए एक भ्रष्टाचारी की ओर से किसी अन्य खिलाड़ी से संपर्क करने के लिए कहा गया था। लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक इकाई को इसकी जानकारी नहीं दी थी। इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की जांच में रुकावट भी डाली, जिसके चलते आईसीसी ने ये एक्शन लिया है।

उनके ऊपर नियम के तहत अनुच्छेद 2.4.4 और 2.4.7 के नियम के तहत यह आरोप लगाए गए हैं। संहिता के अनुच्छेद 1.7.7.4.1 और 1.8.1 के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट और आईसीसी सहमत हो गए हैं कि आईसीसी अंतरराष्ट्रीय मैच शेड्यूल के साथ-साथ लंका प्रीमियर लीग के शुल्क के संबंध में भी कार्यवाही करेगा।

युवा स्पिनर के पास आरोपों का जवाब देने के लिए कुल 14 दिनों का समय है जिसकी शुरुआत 6 अगस्त से हो गई है। आईसीसी इस स्तर पर इन आरोपों से संबंध में कोई भी और टिप्पणी नहीं करेगा।

प्रवीण जयविक्रमा का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रहा है काफी अच्छा

बता दें, प्रवीण जयविक्रमा श्रीलंका की ओर से तीनों ही प्रारूपों में भाग ले चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय टीम की ओर से पांच टेस्ट में 25 विकेट झटके हैं जबकि पांच वनडे मैच में बेहतरीन खिलाड़ी के नाम 5 विकेट हैं। प्रवीण जयविक्रमा ने 5 टी20 मुकाबलों में 2 विकेट झटके हैं। उन्होंने श्रीलंका की ओर से अपना अंतिम मैच मई 2022 में खेला था।

भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज के बाद श्रीलंका के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने कहा कि, ‘यह इंतजार काफी लंबा था क्योंकि जिस सीरीज में मैंने 1997 में भाग लिया था उसमें मैंने काफी रन बनाए थे। वो भारत के खिलाफ आखिरी सीरीज थी जिसमें हमने जीत दर्ज की थी। 27 साल के बाद मैं इस टीम का भाग हूं और काफी खुशी हो रही है कि हमारे खिलाड़ियों ने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया। यह खिलाड़ी सच में दमदार है और काफी टैलेंटेड भी है। मुझे इन पर पूरा गर्व है।’

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...