Skip to main content

ताजा खबर

“मजाक हो रहा है…” तीसरे वनडे मैच से केएल राहुल को क्यों टीम से निकाला? पूर्व क्रिकेटर ने मांगा जवाब

“मजाक हो रहा है…” तीसरे वनडे मैच से केएल राहुल को क्यों टीम से निकाला? पूर्व क्रिकेटर ने मांगा जवाब

KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश (Dodda Ganesh ) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वनडे मैच में केएल राहुल (KL Rahul) को बाहर करके उनकी जगह शिवम दुबे को चुनने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। गणेश ने इस कदम को हास्यास्पद बताया और कहा कि केएल राहुल ने कुछ समय पहले ही इस प्रारूप में भारत की कप्तानी की थी।

श्रीलंका ने बुधवार, 7 अगस्त को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में भारत को 110 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 248 रन बनाए। इसके बाद  दुनिथ वेलालागे ने 5.1 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए और भारत की टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर ढेर हो गई।

मेन इन ब्लू ने इस करो या मरो वाले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे। केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को शामिल किया गया था, जबकि अर्शदीप सिंह की जगह रियान पराग को शामिल किया गया था। अपने एक्स हैंडल पर गणेश ने इस डू और डाई मुकाबले के लिए केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी को बाहर करने के फैसले के लिए भारतीय प्रबंधन की आलोचना की है।

गणेश ने अपनी पोस्ट में लिखा

“इस संसार में कोई पागल ही होगा जो इतने महत्वपूर्ण मैच में केएल राहुल को छोड़कर शिवम दुबे और रियान पराग को टीम में शामिल करेगा। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है। वह सिर्फ 3 वनडे पहले भारत का नेतृत्व कर रहे थे और अचानक, एक फ्लॉप प्रदर्शन के बाद वह प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। क्या मजाक है।

कर्नाटक के 51 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी चेतावनी दी कि एक या दो असफलताओं के बाद खिलाड़ियों को बाहर करने से उनमें insecurity की भावना पैदा हो सकती है। उन्होंने अगले पोस्ट में लिखा-

“अगर पिछले साल शानदार सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ी को तकनीकी रूप से एक विफलता के बाद बाहर किया जा सकता है, तो इससे खिलाड़ियों में insecurity की भावना पैदा होती है। खैर, आप इस तरह से क्रिकेट टीम नहीं बना सकते। किसने सोचा होगा कि भारत श्रीलंका से इतनी आसानी से हार जाएगा?”

आपकी क्या राय है? क्या केएल राहुल को आखिरी निर्णायक मुकाबले में टीम से बाहर रखना सही कदम था?

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...