Skip to main content

ताजा खबर

“मेरे हिसाब से…”,इयोन मॉर्गन ने इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कोच के रूप में इन चार दिग्गजों का नाम सुझाया

“मेरे हिसाब से…”,इयोन मॉर्गन ने इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कोच के रूप में इन चार दिग्गजों का नाम सुझाया

Eoin Morgan. (Image Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी और इसके बाद ही इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट के मुख्य कोच Matthew Mott को उनके पद से हटा दिया था। Marcus Trescothick को ECB ने Interim Coach नियुक्त किया है लेकिन अब उन्हें जल्द से जल्द मुख्य कोच की जिम्मेदारी किसी ऐसे शख्स को देनी होगी जो इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन को और भी बेहतर कर पाए और साथ ही उनकी निगाहें आगामी चैंपियंस ट्रॉफी पर भी होगी।

पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर क्रिकेट के मुख्य कोच नियुक्त किया जा सकते हैं हालांकि अभी इसको लेकर इंग्लिश बोर्ड की ओर से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। हाल ही में इयोन मॉर्गन ने उन चार पूर्व खिलाड़ियों का नाम लिया है जो आगामी समय में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इयोन मॉर्गन के मुताबिक भारत के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर क्रिकेट के नए मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। बता दें, राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। राहुल द्रविड़ के अलावा पूर्व इंग्लिश कप्तान ने तीन और नाम को लिस्ट में जोड़ा है।

इयोन मॉर्गन ने स्काई स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘आपको यह चीज समझनी होगी कि यह इंग्लैंड क्रिकेट टीम है। यह सबसे रिसोर्स क्रिकेट टीमों में से एक है। अब यह रॉब की के ऊपर है कि इस भूमिका को कितना शानदार बनाया जा सकता है। आपको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोच की ओर जाना पड़ेगा और उन्हें यह बात समझनी होगी कि यह भूमिका निभाने हम दोनों के लिए ही काफी महत्वपूर्ण है।’

इन पूर्व खिलाड़ियों का इयोन मॉर्गन ने लिया नाम

इयोन मॉर्गन ने आगे कहा कि, ‘इस समय मेरी आंखों में राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग, ब्रैंडन मैकुलम और स्टीफन फ्लेमिंग है। मैं ब्रैंडन मैकुलम का नाम इसलिए लेना चाहूंगा क्योंकि मेरा यही मानना है कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोच में से एक है।’

पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि जोस बटलर को इंग्लैंड लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान पद से हटाया जा सकता है। हालांकि अभी इसको लेकर इंग्लिश बोर्ड की ओर से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। इंग्लैंड को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 सितंबर से लिमिटेड ओवर सीरीज खेलनी है।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...

“मुझे इसकी भनक तक नहीं थी” – सैंडपेपर कांड पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की सफाई

Mitchell Starc Stands by 2021 Statement, Brushes Off Usman Khawaja’s Sandpapergate Claims (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद को...

SM Trends: 10 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान, भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बहुत ही प्यारे अंदाज से सबका दिल जीत लिया।...